{"_id":"5bd227b7bdec22697b116085","slug":"gau-sevakk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ सेवकों ने पकड़ें सैकड़ों जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ सेवकों ने पकड़ें सैकड़ों जानवर
lalitpur
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
administration
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। बृहस्पतिवार को सुबह गौ सेवकों ने राज मार्ग पर वर्मा विहार के पास सैकड़ों जानवरों को पकड़ा। मौके पर ही गौ सेवकों ने आरोपियों की जमकर धुनाई की। बाद में पुलिस ने छह लोगों को अपने कब्जे में लेकर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के बाद कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर गए।
सुबह कुछ लोगों ने वर्मा विहार के पास जानवरों के झुंड को देखा। इसकी सूचना पर आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में गौरक्षक दल के सदस्य मौके पर एकत्रित हो गए। गौ रक्षकों ने आते ही जानवरों को लेकर चल रहे लोगों की जमकर खबर ली। बाद में अधिकारियों को इसकी सूचना दी। भारी संख्या में गौवंश के पकड़े जाने की खबर के बाद उपजिलाधिकारी गजल भारद्वाज आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह , तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर गए। मौके पर गए अधिकारियों ने सबसे पहले गौसेवकों की बात को सुना। इसके बाद समस्त जानवरों को सुरक्षित ठहरने का प्रबंध किया। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को अपने कब्जे में भी लिया।
पुलिस ने तहसील अंतर्गत ग्राम जखौरा निवासी राजा पुत्र जयप्रकाश के शिकायती पत्र पर गुलाब पुत्र ननू बंजारा, राजा पुत्र बाबूलाल, अमर पुत्र गोपी, ठाकुर पुत्र नीता, भवर लाल पुत्र बल्देव, पप्पू पुत्र बाबू निवासी गण ग्राम बगदिया थाना ढोढर तहसील एवं जिला श्योपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों को फसल की चिंता
तालबेहट। भारी संख्या में गॉव के जंगल में जानवरों के ठहरने के कारण वर्मा विहार और उसके आसपास के मजरों के किसानों को इन जानवरों से अपनी फसलों एवं सब्जियों की रखवाली करने का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इतनी अधिक संख्या में जानवरों के खाने का प्रबंध न होने पर वह उनके खेतों की हरियाली को देखकर अवश्य आकर्षित होगें।