फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   garmi

गर्मी से हाल हुआ बेहाल, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Mon, 02 May 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
garmi
ललितपुर। जनपद में दिनों दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह नौ बजे ही सूरज के तल्ख तेवरों से गर्मी का अहसास होने लगता है। हालत यह है कि घरों में कूलर-पंखे से भी राहत नहीं मिल रही है। दोपहर 12 बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

एक सप्ताह से गर्मी बढ़ती जा रही है। सूरज की तपन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। आलम यह है कि सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक गर्मी से जीना दुश्वार हो रहा है। दस बजे के बाद लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। बिना मुंह ढके बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। रविवार को गर्मी के चलते हाईवे समेत शहर के कई मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर राहगीर तक नजर नहीं आए। सड़कें सूनी पड़ी रहीं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में शरीर से निकलने वाले पसीने से पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में बीमार होने का अधिक खतरा रहा है। इससे बचाव करें।
विज्ञापन

यह करें उपाय
गर्मी में बाहर निकलने पर शरीर से पसीना निकल जाता है। इससे पानी की कमी हो जाती है। इसको पूरा करने के लिए अधिक पानी पिएं। नीबू पानी और ग्लूकोज का सेवन करें। शरीर को पूरी तरह से ढककर ही बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अंबिका प्रसाद दुबे, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed