फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   garmi aate hi bijli ba pani ne sath choda

गर्मी आते ही बिजली व पानी ने छोड़ा साथ

Sat, 08 Jun 2019 02:10 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 08 Jun 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
garmi aate hi bijli ba pani ne sath choda
water carisis, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पानी के साथ बिजली ने भी दगा देना शुरू कर दिया है। शहर में पेयजल की समस्या पहले से ही बनी हुई है। वहीं, गल्ला मंडी उप केंद्र का तीन दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। शुक्रवार को नझाई 33 केवीए सब स्टेशन में भी फाल्ट हो गया। इससे बिजली व पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। बिजली की कमी के चलते जलसंकट ग्रस्त क्षेत्रों में समय से पानी के टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे पानी के लिए कई मोहल्लों में गंभीर स्थिति बन गई है।
विज्ञापन


नौ तपा के आरंभ होते ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। नौ तपा की समाप्ति पर लोग गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गर्मी कम होने की जगह और भी बढ़ गई है। इससे पानी के साथ बिजली की मांग में बढ़ोत्तरी हो गई। जल संस्थान बढ़ी मांग के सापेक्ष पहले से पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। जैसे-तैसे लोगों को पीने का पानी मिल रहा था कि तीन पहले गल्ला मंडी उप केंद्र का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे कई मोहल्लों में अंधेरा पसर गया। बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से निपटने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन


कई मोहल्लों को ग्रामीण क्षेत्रों के फीड़रों से जोड़ा गया। इसके बाद भी शहर की पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। शुक्रवार को नझाई बाजार सब स्टेशन में शाम के समय फाल्ट हो गया। इस तरह बिजली की कमी के चलते पानी के टैंकर कई समस्याग्रस्त मोहल्लों में समय से नहीं पहुंच पाए। जहां गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी लेने में जल संस्थान को परेशानी हो रही है। वहीं, सिद्दन पंप हाउस से टैंकर लेटलतीफी भरे जा रहे हैं। इससे नेहरू नगर में टैंकर पर निर्भर होकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सदनशाह के पास जीजीआईसी के पीछे के क्षेत्र में एक माह से नल नहीं आ रहे हैं। गांधीनगर, नईबस्ती व देवगढ़ रोड पर पेयजल समस्या देखी जा रही है। इससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed