फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Garbage disposal will start soon in Solid Waste Management Plant

Lalitpur News: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जल्द शुरू होगा कचरा निस्तारण

Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal will start soon in Solid Waste Management Plant
ललितपुर। नगर पालिका से निकल रहे कचरा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द ही चालू होगा। प्लांट में मशीनरी व विद्युत कनेक्शन के लिए 4.80 करोड़ रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मशीनें स्थापित होने पर कचरा निस्तारण का कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 65 टन कचरा के निस्तारण के लिए ग्राम दैलवारा में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। इसके भवन व अन्य निर्माण का कार्य 8.08 करोड़ रुपये से किया गया है। इसके भवन समेत अन्य निर्माण कार्य पूर्व में ही पूरे हो गए थे। लेकिन, मशीनें न होने से प्लांट में कचरा निस्तारण का कार्य शुरु नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप चल रही हैं।
विज्ञापन

अब पालिका प्रशासन ने शहर के कचरा के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू करने की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसमें प्रयोग होने वाली लगभग 24 मशीनों का एस्टीमेट तैयार हो गया है। इसके अलावा संचालित करने के लिए बिजली का पावर कनेक्शन, साथ ही मशीनों को स्थापित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्लांट को चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कंपोस्ट खाद से बढ़ेगी नगर पालिका की आय
शहर से निकलने वाले गीले कचरे से कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी, जिसे पालिका द्वारा निर्धारित न्यूनतम रेटों पर बेचा जाएगा। वहीं, सूखे कचरे को अलग-अलग किया जाएगा। कचरा का निस्तारण तीन प्रकार से किया जाएगा। इसके अलावा प्लास्टिक, लोहा समेत अन्य कचरा को अलग किया जाएगा। इससे नगर पालिका परिषद की आय में बढ़ोतरी होगी।

---
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जल्द ही कचरा का निस्तारण कार्य शुरु किया जाएगा। इसकी मशीनरी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। जल्द ही मशीनें स्थापित की जाएंगी।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed