फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganpati will be installed in Katra on the lines of Lalbagh's King

Lalitpur News: लालबाग के राजा की तर्ज पर कटरा में विराजेंगे गणपति

Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ganpati will be installed in Katra on the lines of Lalbagh's King
ललितपुर। मोहल्ला कटरा बाजार में मुंबई के लाल बाग की तर्ज पर नौ सालों से गणेश मूर्ति की स्थापना की जा रही है। यहां गणपति बप्पा की मूर्ति को समिति की ओर से दस किलो की चांदी से बने हाथ का पंजा, मुकुट, कंगन और पांव में कड़ा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


कटरा बाजार में गणेश उत्सव की शुरुआत 43 वर्ष पहले हुई थी। दरअसल यहां के रहने वाले रामस्वरूप दाऊ मुंबई में गणेश उत्सव में शामिल हुए तो वह इससे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने लौटकर आने पर अपने साथियों से वैसे ही मूर्ति स्थापना की इच्छा जाहिर की। उनके साथी पुत्तनलाल सोनी, नंदराम सोनी और चंद्रभान नामदेव इसके लिए तैयार हो गए। ज्वैलर्स व पहलवान राम सोनी ने उस समय मिट्टी के गणेशजी की पहली आकर्षक मूर्ति बनाई, जो काफी विशालकाय थी।
विज्ञापन

सराफा व्यापार संगठन के अध्यक्ष मज्जू सोनी ने बताया कि इस बार भी गणेश जी की मूर्ति मुंबई से ही मंगाई गई है। बड़े-बड़े ढोल व तासे भी वहीं से मंगाए गए हैं, जिनकी थाप पर गणेश आरती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
डोल ग्यारस पर गणेश दरबार पहुंचेंगे सभी मंदिरों के विमान
डोल ग्यारस पर शहर भर के मंदिरों के विमान सुम्मेरा तालाब पर जलविहार के लिए जाते हैं और फिर वहां से लौटते समय सभी मंदिरों के विमान कटरा बाजार की गणेश झांकी में पहुंचते हैं। वहां भगवान गणेश की आरती के साथ ही सभी विमानों में विराजमान भगवान बांकेबिहारी का भव्य पूजन व महाआरती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed