फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganpati is installed in pandals and houses as per rituals

Lalitpur News: विधि विधान से पंडालों व घरों में विराजे गणपति

Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ganpati is installed in pandals and houses as per rituals
ललितपुर। गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विभिन्न पंडालों और घरों में भक्तों ने विधि विधान से गणपति की स्थापना की। बाजारों में पांच हजार से अधिक गणेश मूर्तियां लोगों ने अपनी श्रद्धानुसार लेकर पंडालों के अलावा घरों में स्थापित की।
विज्ञापन

दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत बुधवार से हुई। पंडालों व घरों में ज्यादातर मूर्तियों की स्थापना दोपहर तक ही कर ली गई। इसके लिए लोगों ने कलश रख विधि विधान से स्थापना की और गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए पूजन अर्चन किया और आरती की। शहर में जहां 34 पंडालों में मूर्ति स्थापना की गई है, वहीं पूरे जनपद में लगभग 92 स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए गए हैं। गली मोहल्लों में बच्चों की समितियों ने भी गणेश पंडाल छोटे रूप में सजाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, शहर में कटरा बाजार में लाल बाग की तर्ज पर विशाल मूर्ति की स्थापना बुधवार देर शाम विधि विधान से की गई। घरों में भी बच्चों और महिलाओं ने गणपति मूर्ति की स्थापना श्रद्धानुसार पांच, सात और दस दिनों के लिए की। बच्चों ने घरों में आकर्षक लाइटिंग से सजावट की। शहर में कटरा बाजार, छत्रसालपुरा में नीम के पेड़ के नीचे, बड़ापुरा, सरदारपुरा, पुरानी बजरिया, तलैयापुरा, सुभाषपुरा, तालाबपुरा, लक्ष्मीपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, नेहरूनगर समेत कई मोहल्लों में गणेश मूर्तियों की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
एक हजार से अधिक मूर्तियों की हुई बिक्री
शहर में घंटाघर एवं अन्य स्थानों पर गणेश मूर्तियों की दुकानें सजाई गई थीं। अधिकांश दुकानदारों ने तीन सौ से चार सौ मूर्तियां मंगाकर रखी थीं। कई दुकानों पर ढाई सौ से तीन सौ तक गणेश मूर्तियां बिकीं, जबकि कई जगह मिट्टी की गणेश मूर्तियां भी बनाकर तैयार की गई थीं। एक हजार से अधिक मूर्तियों की बिक्री होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों ने घरों में भी बड़ी गणेश मूर्तियां लाकर स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed