फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gangster on 22 people including then SP and BSP district president in Lalitpur group misdeed case

ललितपुर सेक्स स्कैंडल: तत्कालीन सपा-बसपा जिलाध्यक्ष सहित 22 पर गैंगस्टर, नाबालिग ने करतूत को किया था उजागर

Sat, 28 May 2022 11:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 28 May 2022 11:46 PM IST
सार

ललितपुर के इस हाई प्रोफाइल मामले का साल 2021 में एक किशोरी ने भंडाफोड़ किया था।किशोरी ने अपने पिता समेत समाजवादी पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और षड्यंत्र करने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Gangster on 22 people including then SP and BSP district president in Lalitpur group misdeed case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर में करीब सात महीने पहले जिले की राजनीति में भूचाल लाने वाले सेक्स स्कैंडल में अब पुलिस ने समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्षों सहित 22 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह था मामला
साल 2021 में एक किशोरी ने सेक्स स्कैंडल का भंडाफोड़ किया था। किशोरी ने अपने पिता समेत समाजवादी पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बहुजन समाज पार्टी के तत्कालीन जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार सहित दो दर्जन से अधिक लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म और षड्यंत्र करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर सभी आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़, सामूहिक दुष्कर्म करने, मारपीट, नशीला पदार्थ खिलाने, जान से मारने की धमकी देने सहित पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीमों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। दोनों ही पार्टियों के जिलाध्यक्षों को पद से हटा दिया गया था। इस हाई प्रोफाइल मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने पूर्व सपा, बसपा जिलाध्यक्ष सहित 22 लोगों के खिलाफ गैंग बनाकर नाबालिग किशोरियों से छेड़छाड़ और बलात्कार जैसे अपराध करने का आरोप पाते हुए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस की टीम गैंग लीडर तिलक यादव सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर लगाया गया गैंगस्टर
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव पुत्र गोकुल यादव निवासी बैंक कॉलोनी सिविल लाइन, गैंग सदस्य बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार पुत्र कल्लू अहिरवार निवासी नेहरू नगर, अरविन्द यादव पुत्र गोकुल सिंह यादव निवासी बैंक कॉलोनी सिविल लाइन, महेंद्र दुबे पुत्र छोटेलाल निवासी गांधीनगर नईबस्ती, सोनू समैया पुत्र अशोक समैया निवासी स्टेशन रोड ललित पैलेस के सामने, महेंद्र सिंघई पुत्र निर्मल चंद्र निवासी गांधीनगर नईबस्ती, प्रवोध नारायण तिवारी पुत्र हरदयाल तिवारी निवासी गांधी नगर नईबस्ती, नीरज तिवारी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी डैम कॉलोनी, राजू यादव उर्फ राजेंद्र यादव पुत्र गोकुल सिंह निवासी इंद्रपुरा सिविल लाइन, राजेश जैन झोझिया पुत्र चक्रेश जैन निवासी सरदारपुरा, महेंद्र यादव पुत्र गोकुल यादव निवासी सिविल लाइन, कोमलकांत सिंघई पुत्र नवल किशोर गुप्ता निवासी हिंडोन सिटी करौली राजस्थान, पीड़ित नाबालिग किशोरी का पिता, ताऊ, चाची, चचेरे भाई सहित नौ परिजनों के विरुद्ध गैंगस्टर लगाया गया है।

जमानत पर छूटे अब फिर जाएंगे जेल
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार करीब छह महीने तक जेल में बंद रहे। अप्रैल महीने में दोनों जमानत पर जेल से छूटकर  बाहर आए थे। लेकिन अब पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई कर देने से ये एक बार फिर जेल जाएंगे।

जेल से छूटने के बाद की थी राजनीति से संन्यास की घोषणा
अप्रैल महीने में जेल से जमानत पर छूटने के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तिलक यादव सोशल मीडिया फेसबुक पर लाइव हुए थे और उन्होंने अपनी सफाई पेश की थी। इतना ही नहीं उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की भी घोषणा कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed