फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gangster action on nine including member

सभासद समेत नौ पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
gangster action on nine including member
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में डेढ़ माह पूर्व महिला व उसके परिवार को घर में घुसकर लाठी, डंडों व फरसा से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सभासद समेत नौ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी सभासद जगभान कुशवाहा एवं उसके साथियों तुप्सन कुशवाहा, अरविंद सिंह, तुप्सन कुशवाहा, कल्याण कुशवाहा, गोली उर्फ गोलू उर्फ राजा भैया, कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, करन विश्वकर्मा, आर्यन रैकवार के खिलाफ उनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर गैंगचार्ट तैयार किया गय। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि इनका गैंगलीडर जगभान कुशवाहा है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर आम जनता के साथ एक राय होकर लाठी, डंडों, फरसा व तलवार लेकर गाली गलौज कर घर के अंदर घुसकर मारपीट कर चोटें पहुंचाने व कीमती सामान की तोड़फोड़ करने, मूल्यवान संपत्ति लेने के लिए दबाव बनाने एवं दस हजार रुपये ले लेने जैसे जघन्य अपराध कारित करने का अभ्यस्त अपराधी है। इनके भय व अपराध की वजह से कोई इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। बीते डेढ़ माह पूर्व 18 मार्च को मोहल्ला आजादपुरा में होली के दौरान रात्रि में एक घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों के साथ लाठी, डंडा व फरसा, तलवार से मारपीट कर गंभीर रुपये घायल कर दिया था और कीमती सामानों की तोड़फोड़ कर दी थी। इसमें सभी अपराधियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में बीते दो वर्ष पहले 20 नबंवर 2020 को नई बस्ती निवासी मयंक दुबे ने आजादपुरा निवासी जगभान कुशवाहा के खिलाफ जिला चिकित्सालय में तैनात ट्रेनिंग स्टाफ नर्स व उसके साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज करने व मारपीट कर जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे पूर्व पांच दिसंबर 2016 को आजादपुरा भरतपुरा हाउस के पास निवासी अरविंद सिंह ने आरोपी जगभान कुशवाहा के पर मारपीट गाली गलौज कर एक लाख रुपये चंदा की मांग करने एवं मना करने पर जान से मारने की धमकी देने व चाकू सरिया से जान से मारने की नीयत से उसके चाचा पर वार करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके अलावा बीते डेढ़ माह पूर्व 26 मार्च को पुलिस ने आरोपी जगभान कुशवाहा के घर से अवैध अंग्रेजी शराब की पेटियां भी बरामद की थीं व एक तलवार भी बरामद की थी, जिसका मामला कोतवाली में दर्ज है। मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। आपराधिक इतिहास के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed