फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ganesh Chaturthi today, pandals will be decorated at 90 places

Lalitpur News: गणेश चतुर्थी आज, 90 स्थानों पर सजेंगे पंडाल

Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi today, pandals will be decorated at 90 places
ललितपुर। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को विघ्नविनाशक भगवान श्रीगणेश की घरों और 90 पंडालों में स्थापना की जाएगी। श्रद्धालु मंगलवार दिनभर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। इधर, बाजार में 51 से लेकर 5100 रुपये तक की मूर्तियां सजी रहीं, जहां से श्रद्धालु गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदकर ले गए।
विज्ञापन

जिले में 90 स्थानों पर गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं। शहर में 34 से अधिक स्थानों पर पंडाल लगने हैं। शहर के कटरा बाजार का गणेश पंडाल सबसे बड़ा और भव्य रहेगा। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं और पूरा कटरा बाजार मिलकर मुंबई के लाल बाग के राजा की तर्ज पर गणेश मूर्ति स्थापित करता है। यहां बीते नौ वर्षों से मुंबई से ही भव्य गणेश मूर्ति मंगाई जा रही है।
विज्ञापन

अन्य पंडालों व घरों में भी गणेश मूर्ति की स्थापना आज विधि विधान के साथ की जाएगी। समितियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गणेश मूर्तियाें की बुकिंग भी कर ली गई है। बारिश से बचाने के लिए पंडालों को पॉलीथिन बांधकर वाटर प्रूफ किया जा रहा है। वहीं, बाजार में गणेश मूर्तियां सज गई हैं और खरीदारी के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। आज गणेश स्थापना के बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुबह शाम श्रद्धा व उत्साह के साथ पूजन अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
गणेश मूर्तियों के 51 से 5100 तक दाम
बाजार में शुभ अंकों के अनुसार 51, 151, 251 से लेकर 5100 रुपये तक में गणेश मूर्तियाें की बिक्री की जा रही है। दुकानों पर मूर्तियां खरीदने पर ढोल बाजे वाले भी बाजे बजाते हैं और खरीदार भी उन्हें 11, 21, 51 अपनी इच्छानुसार भेंट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed