{"_id":"5a4937984f1c1b87698c4cb0","slug":"gaban-accuse-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये का गबन करने वाला आरोपी गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये का गबन करने वाला आरोपी गया जेल
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
crime, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड तालबेहट अंतर्गत कृषि विभाग में लंबे समय तक कार्यरत रहे बीज गोदाम प्रभारी सुरेंद्र पाल शर्मा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बारे में एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप था। उसके खिलाफ विभागीय अधिकारियों ने कोतवाली में लगभग चार माह पूर्व मामला दर्ज कराया था।
मामले के विवेचक ने बताया कि पूर्व शासन काल में कृषि विभाग द्वारा विकास खंड तालबेहट में कई प्रकार की योजनाएं चलाई गई थी। इसमें आरोपी द्वारा अनियमितताएं बरती गई थी, जिसकी जांच जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने की थी। जिसमें आरोपी पर लगभग सत्ताईस लाख रुपये के शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कोतवाली में उसके खिलाफ 409 के तहत मामला दर्ज कराया था।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में उसके सर्विस बुक में लिखे पते पर जाकर कई बार आरोपी की तलाश की गई, परंतु वह नहीं मिला। बाद में मुखबिर द्वारा सूचना मिली की इस मामले का आरोपी रेलवे स्टेशन पर खड़ा ट्रेन का इंतजार कर रहा है। जिस पर पुलिस ने दबिश आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी ने बताया कि उसके ऊपर लगे आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद है। उसने बताया कि जिस गबन का उस पर आरोप लग रहा है उसका हर वर्ष आडिट होता है। आरोपी के अनुसार अधिकारियों ने अपने आरोप को बचाने के लिए उसे झूठा आरोपी बना दिया है।