{"_id":"581a389c4f1c1bae314371aa","slug":"full-electricitty","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 24 घंटे आपूर्ति का रोस्टर लागू
lalitpur
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहरों में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का रोस्टर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेेशन द्वारा लागू कर दिया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे कटौती का रोस्टर के आदेश भी विद्युत सब स्टेशनों को मुहैया करा दिए गए हैं। ऐसे में अब नए रोस्टर के अनुसार शहर को 24 घंटे और 20 घंटे बिजली मिलेगी।
शहरवासियों को प्रदेश शासन द्वारा दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का तोहफा दे दिया है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब नए रोस्टर के अनुसार सुबह व शाम दो चरणों में बिजली कटौती की जाकर 20 घंटे पूर्व की भांति आपूर्ति का रोस्टर लागू किया गया है। इससे पूर्व अब अक्टूबर माह तक बिजली विभाग द्वारा पूरे जनपद में एक साथ चार घंटे बिजली कटौती का रोस्टर जारी था, जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ दोपहर में दो बजे से शाम चार बजे तक और रात्रि में आठ बजे से दस बजे तक बिजली कटौती की जा रही थी। लेकिन अब नए रोस्टर के अनुसार शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दो चरणों में सुबह पांच बजे से सुबह सात बजे तक और शाम चार बजे से शाम छह बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर लागू किया गया है। ऐसे में अब नए रोस्टर के अनुसार शहरी क्षेत्रों को चौबीस घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को बीस घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। नए रोस्टर के आदेश को सब स्टेशनों पर लॉग सीट में दर्ज करा दिया गया है और यह रोस्टर नवंबर के अंत तक लागू रहेगा।