फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fuel price hike, farmer trouble

डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान हुए परेशान

Tue, 05 Oct 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
fuel price hike, farmer trouble
petrol pump.jpg - फोटो : petrol pump.jpg
सिलावन (ललितपुर)। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर बुरा असर डाला हैं, वहीं किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि डीजल के दाम बढ़ने से खेती पर असर पड़ रहा है। इससे खेतों की जुताई और सिंचाई करने का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन

कभी सूखा तो कभी बाढ़ की विभीषिका से जूझते किसानों के लिए डीजल के दामों में बढ़ोतरी किसी परेशानी से कम नहीं है। बैंक और साहूकारों के कर्ज के बोझ तले दबे किसानों के लिए महंगे डीजल के साथ खेतों की जुताई और सिंचाई करना आसान नहीं होगा। प्रतिदिन बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की दरों के चलते किसान परेशान हैं। हाल ही में खरीफ की फसल पानी से बर्बाद हो गई, अब आगे की फसल की जुताई और सिंचाई के लिए मुश्किल होगी। किसानों का कहना है कि किसानों के लिए डीजल उपलब्ध कराने को सरकार को नीति बनाना चाहिए ताकि किसान को सस्ते दामों पर डीजल मिल सके।
विज्ञापन

---------------
क्या कहते हैं किसान
खेती के लिए ट्रैक्टर, कल्टीवेटर, पंजा और दूसरे औजार इस्तेमाल होते हैं, उसमें डीजल की खपत होती हैं। अगर किसानों को डीजल में राहत मिले तो लागत में थोड़ी कमी आएगी। भगवत सिंह, किसान कसिरदा गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
डीजल के दाम बढ़ने से खेती की लागत काफी बढ़ जाएगी इससे ट्रैक्टर की जुताई से लेकर सिंचाई तक और फसल की ढुलाई तक के खर्च में इजाफा होना तय हैं। उसके विपरीत मुनाफे में भी कमी आएगी। रामस्वरूप, किसान बारव गांव
------
किसान लगातार दैवी आपदाओं से जूझ रहा हैं ऐसे में डीजल के दामों ने तो मानों किसान की कमर ही तोड़ दी है। हाल ही में खरीफ की फसल पानी से बर्बाद हो गई, डीजल के बढ़े दाम भी बर्बादी का कारण बन सकते हैं। महेंद्र सिंह राजपूत, किसान छिल्ला गांव

---------
सरकार को चाहिए कि डीजल-पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाए, इससे डीजल के दामों को कम किया जा सकता हैं। डीजल के दाम कम होने से फसल की लागत को कुछ हद तक कम किया जा सकता हैं। इससे किसानों को लाभ होगा। देवेंद्र सिंह, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed