{"_id":"5fa5ad8a8ebc3e9bc73451b9","slug":"fsrmer-problem-demanded-to-be-solved-lalitpur-news-jhs1805191149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी मैदान से किसानों ने भारी हुंकार, मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी मैदान से किसानों ने भारी हुंकार, मांगें पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन
विज्ञापन
महापंचायत में किसानों को संबोधित करते मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा।
- फोटो : LALITPUR
बार (ललितपुर)। कस्बा स्थित गांधी मैदान में किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा कर प्रशासन से मिलकर उनका निदान कराना है। इस मौके पर काफी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
रंजीत सिंह ने कहा कि किसानों को बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं के लिए सुविधा शुल्क देना पड़ रहा है जो उनके साथ अन्याय है। सुविधा शुल्क नहीं मिलने पर उन्हें दौड़ाया जा रहा है। किसान कार्ड का बीमा कंपनियां काट तो लेती हैं लेकिन देने के समय बैंकों का चक्कर लगाने को किसान मजबूर हो जाते हैं। मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा ने कहा कि किसान लगातार गरीब और पूंजीपति संपन्न होता जा रहा है। कहा कि बर्ष 2019 में अतिवर्षा से खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी, जिसका उन्हें मुआवजा मय ब्याज दिलाया जाए। रबी की फसल की सिंचाई के समय बिजली के नाम पर बिजली विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। कहा कि वह किसान की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे। उन्होंने कस्बे में आधार कार्ड सेंटर और गरीबों के लिए शिविर लगाकर राशन कार्ड, विधवा, वृदधा पेंशन के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
पुलिस को खुले मंच से कहा- दम हो तो गिरफ्तार करके दिखाए
भारतीय किसान यूनियन ने खुले मंच से पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए। दोपहर बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को किसानों ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों की समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर रंजीत सिंह, रामकुमार, देवसिंह यादव, शब्बीर अहमद, जगदीश, नीरज, भगतसिंह, राजेन्द्र सिंह, कोमल, कैलाश, मोहन, प्रगी, रामचरन, दशरथ, आशा अखलेश, विंदू जीवन सहित अन्य किसानों के हस्ताक्षर रहे।