{"_id":"5e7909548ebc3e767813f33d","slug":"fruits-and-vegetables-shorts-after-that-rate-can-be-increase-lalitpur-news-jhs163155291","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी और फलों की किल्लत होने से बड़ सकते हैं दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी और फलों की किल्लत होने से बड़ सकते हैं दाम
विज्ञापन
फल बेचता दुकानदार
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के कारण देश के अनेक प्रदेशों के कई जिलों में लॉकडाउन किया गया है। इसका असर सब्जी और फल की आवाजाही पर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि सोमवार को उन्हें मंडी में पर्याप्त सामान नहीं मिला है। फल-सब्जियों के दामों भी काफी बढ़ोत्तरी रही। ग्राहकों का कहना है कि जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन उन्हें फल और सब्जियां ज्यादा दामों में मिलीं।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में बीते रोज जनता कर्फ्यू लगा रहा। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में हर किसी ने समर्थन किया। जनता कर्फ्यू के दूसरे दिन सोमवार को जिले में इसका प्रभाव फल और सब्जियों पर दिखा। फल बाजार में कहीं महंगाई तो कहीं मंदी के असर से सस्ते रहे दाम। फल विक्रेताओं ने बताया कि जो अंगूर, संतरा भारी मात्रा में रखे हुए थे, अब मंदी के कारण रखे-रखे खराब हो रहे हैं। इस कारण फुटकर दुकानदारों ने सोमवार को कम दामों में फल बेचे। इसके चलते उन्हें काफी नुकसान हुआ है। वहीं, कुछ दुकानदारों का कहना है कि बाजार में सब्जी और फल नहीं आने से आने वाले दिनों में इसके दामों में काफी इजाफा हो सकता है।
सोमवार को मंडी में सब्जी बहुत कम मिली और अब आगे आवागमन कम होने से सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।
- शमसुद्दीन, सब्जी विक्रेता
सब्जी बहुत कम आ रही है। इससे पहले जनता कर्फ्यू की वजह से सब्जियां ज्यादा मंगाई नहीं थी। अब आने की भी संभावनाएं कम हैं। इसलिए दाम बढ़ रहे हैं।
- राजकुमार राधे, सब्जी विक्रेता
कुछ दिनों से बाजार में फलों की बिक्री कम होने के कारण सामान रखा रहा, अब वह खराब हो रहा है इसलिए अभी पुराने दामों में ही निकाल रहे हैं।
- सबीब, फल विक्रेता
फल बहुत खराब हो गए, बिक्री बहुत कम हो रही। पुराने फल बिके नहीं थे। इसलिए नए मंगाए नहीं और अब मंहगे भी होने है।
- ख्वाजा, फल विक्रेता
कुछ दिनों से फल व्यापारियों से फल नहीं खरीदे, अब बहुत कम मात्रा में मिल रहे है। इनके दाम भी बढ़ हुए हैं।
- इमरान, फल विक्रेता
इस समय सब्जियों के दाम कम 10- 15 रुपये तक बढ़े हैं। लेकिन, कुछ दिनों में दाम और भी बढ़ सकते हैं।
- राजू, सब्जी विक्रेता
बाजार में फल और सब्जियों के दामों में काफी तेजी आई है। आज टमाटर, भिंडी, सेब, अनार, अंगूर भी मंहगे मिले।
- अंकुश कठरया, ग्राहक
सब्जी खरीदने गए तो सब्जियों के दाम ज्यादा लिए गए। फल और सब्जियों को भी खरीदने में पसीना आ रहा है।
- विष्णु चौबे
सोमवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही, शायद यही कारण है कि सब्जियों के दामों में तेजी आई है।
- सतोष
कुछ दिन से लोगों का घरों से निकलना कम हो गया, जिस कारण सोमवार को दैनिक जरुरतों का सामान ज्यादा मात्रा में खरीदा गया।
- रूपेश
एक तो कोरोना वायरस के कारण घरों से नहीं निकल पा रहे, दूसरे कामकाज पूेी तरह ठप है। ऊपर से मंहगाई ने भी परेशान कर दिया है।
- रामपाल
किसी भी परिस्थिती से निपटने के लिए सरकार सक्षम है, सरकार को हम लोगों का ध्यान रखते हुए मंहगाई कम कर देनी चाहिए।
- चंदू
प्रशासन को लोगों का ध्यान रखते हुए, मंहगाई पर अंकुश लगाने के साथ- साथ पर्याप्त मात्रा में दैनिक जरुरतों के सामान की आपूर्ति कराना चाहिए।
- अनुराग