फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   free antibody check camp plazma donetion

प्लाज्मा डोनेशन के लिए नि:शुल्क एंटीबॉडी जांच शिविर कल

Sat, 24 Apr 2021 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
free antibody check camp plazma donetion
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। अन्नपूर्णा सेवा संघ के तत्वावधान में एंटीबॉडी जांच का नि:शुल्क शिविर महावीर जयंती पर रविवार 25 अप्रैल को श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिस भी व्यक्ति को पूर्व में कोरोना हो चुका है वह अपनी एंटीबॉडी चेक करवा कर भविष्य में उन लोगों की मदद कर सकता है जो कोरोना से गंभीर रूप से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान पीड़ितों को कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडी की आवश्यकता होती है। यह ऐसे व्यक्ति द्वारा दी जा सकती है जो पूर्व में कोरोना से ग्रसित रह चुका हो। ललितपुर से लगातार कई प्लाज्मा डोनर प्रतिदिन झांसी जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या उनको उनकी एंटीबॉडी चेक कराने में लगने वाले समय में होती है। इसमें 2 से 3 घंटे का समय लगता है, जिस वजह से जो प्लाज्मा डोनेट करने जाता है वह कतराता है। इस कमी को दूर करने के लिए अन्नपूर्णा सेवा संघ आगे आई है और एंटीबॉडी जांच करने का नि:शुल्क शिविर महावीर जयंती पर रविवार 25 अप्रैल को श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में सुबह 10 से दो बजे तक आयोजित किया है। जांच के लिए प्लाज्मा दान करने के इच्छुक व्यक्ति को अपना पूर्व में कोरोना से ग्रसित होने की तिथि का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। केवल 18 से 60 साल का व्यक्ति ही प्लाज्मा दान कर सकता है। इच्छुक व्यक्ति जांच कराने के पूर्व रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 94151 79318 और 82995 09176 मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। इस संबंध में अन्नपूर्णा सेवा संघ के अमित प्रिय जैन ने कहा है कि जहां पर इंजेक्शन व दवाइयां काम नहीं कर रही है, ऑक्सीजन की कमी से लोग जूझ रहे हैं, वहां पर प्लाज्मा दान कर हम उनकी जान बचाने में मदद कर सकते हैं और कई परिवारों को टूटने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed