{"_id":"610301c58ebc3ecd2a1005e5","slug":"fraud-gambler-arrested-lalitpur-news-jhs2007210140","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक डिवाइस से जुआ खिलवाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक डिवाइस से जुआ खिलवाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
सओजी टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। एसओजी टीम ने हिडन कैमरा और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग कर जुआ खिलाने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। इस कैमरे व डिवाइस के जरिए वह कभी जुआ नहीं हारता था। हारने वाले को भी खबर नहीं लगती थी। पुलिस ने कैमरा व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बारे में भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल ने अपनी टीम के साथ मसौरा बैरियर के पास बने प्रतीक्षालय से महरौनी थाना क्षेत्र के छाएं निवासी रब्बू राजा को गिरफ्तार किया। उसके पास से मिले हिडन कैमरा मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरण से वह जुआ खिलाता था। उक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से वह गेम के रिजल्ट के बारे में पता कर लेता था। पकड़ा गया आरोपी ताश के पत्तों को स्कैन करके केमिकल लगाते थे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्कैनर और ब्लुटूथ से कनेक्ट कर सामने वाले के ताश के पत्तों को पढ़ लेते थे। इस गैंग के सदस्यों का जुआ में जीतना निश्चित होता था।
इस तरह करता काम
पुलिस के मुताबिक यह एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस है, जिसमें चार सौ से पांच सौ कार्ड के गेम स्टोर हैं। इसमें कैसे धोखा देना है, उसके सारे नियम हैं। हिडन कैमरा चीट करने में पूरी मदद करता है। इसको ऑन करके पूरे के पूरे कार्ड को स्कैन कर सकते हैं। यह काम महज कुछ सेकेंड में हो जाता है। इसके साथ स्कैनर भी है। यह स्कैनर एक नार्मल वॉच की तरह हो सकता है। एक की चेन की तरह भी हो सकता है। पॉवर बैंक के रूप में भी हो सकता है, ब्रेसलेट के रूप में भी, इसे कहीं पर भी आसानी से रखा जा सकता है।