{"_id":"5d5d46a88ebc3e6ca5285f7f","slug":"fourth-accused-in-sunny-murder-arrested-lalitpur-news-jhs1462404111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सनी हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुहल्ला कसाई मंडी में एक सप्ताह पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने चौथे आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि मोहल्ला चौबयाना निवासी सन्नी राजा पुत्र इंदर सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसमें चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 15 अगस्त को मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इसके बाद 20 अगस्त को दो हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को कोतवाली पुलिस व अन्य टीमों ने नामजद चौथे व अंतिम हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी कसाई मंडी निवासी अमिर पुत्र सलीम कुरैशी को मसौरा बैरियर से गिरफ्तार किया गया है। हत्यारोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने उसे पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये के पुरस्कार देने की घोषणा की।
इन टीमों को मिली सफलता
सनी राजा हत्याकांड के चौथे आरोपी को पकड़ने में तीन टीमों को सफलता मिली। पहली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर राजा सिंह, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आलोक सक्सेना, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह, अरुण त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। दूसरी टीम में स्वॉट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार, ध्यान सिंह, रमेेश सिंह, जायद अली, मनमोहन, इमरान शामिल रहे। तीसरी टीम में सर्विलांस सेल के उपनिरीक्षक गुलाम हुुसैन, रविंद्र प्रताप सिंह, रजनीश चौहान शामिल रहे।