फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four year girls dead body find in well

चार साल की लापता बच्ची का शव कुएं में मिला

Mon, 27 Jul 2020 07:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Four year girls dead body find in well
कुएं में गिरने से बालिका की मौत - फोटो : ???? ??? ????? ?? ?????? ?? ???
ललितपुर/ तालबेहट। थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम खांदी के मजरा बरवारी में चार वर्षीय बच्ची का शव घर के पीछे बने कुएं में पड़ा मिला। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम खांदी के मजरा बरबारी निवासी संजना (4) पुत्री रामस्वरूप कुशवाहा रविवार को दिन में करीब एक बजे खेलते-खेलते लापता हो गई। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने घर में और आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह परिजनों ने फिर से उसकी तलाश की। इस दौरान पिता रामस्वरूप की नजर घर के पीछे बने कुएं पर गई। उसने शंका होने पर कुुएं में झांक कर देखा तो बालिका का शव उतराता दिखाई दिया, इससे वह चिल्लाने लगा। शोर सुनकर अन्य परिजन व गांव वाले एकत्रित हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना तालबेहट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता रामस्वरूप ने बताया कि मृतका तीन बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed