फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four schools found hanging locks

चार स्कूलों में लटकते मिले ताले

Sat, 05 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four schools found hanging locks
education, lalitpur news - फोटो : demo
वहीं, तमाम स्कूलों से अध्यापक नदारद मिले। इस पर उन्होंने वेतन रोकने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीएसए संतोष कुमार राय ने बीईओ की टीम बनाकर 86 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रावि टौरी बंद पाया गया। ग्रामवासी तिलक सिंह का आरोप है कि अध्यापक साठ-गांठ करके एक-एक दिन आते हैं। उप्रावि धौरीसागर बंद पाया गया। ग्रामवासियों (राजकुमार) एवं छात्रों ने बताया कि अध्यापक समय से विद्यालय नहीं आते हैं। प्रावि धौरीसागर में सअ हरदयाल कुशवाहा एवं समीर चतुर्वेदी अनुपस्थित पाए गए।
प्रावि पिसनारी में सअ शाहीन अख्तर सुबह 09 बजे आई जबकि उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर किये गये हैं। इस पर अध्यापिका को चेतावनी निर्गत की जाती है। उप्रावि पिसनारी में नामांकित 133 बच्चों के सापेक्ष मात्र 25 बच्चे उपस्थित मिले। उप्रावि गोराकलां में रंगाई-पुताई नहीं हुई है। प्रावि गोराकलां में नामांकित 130 बच्चों के सापेक्ष मात्र 15 बच्चे उपस्थित मिले। अध्यापकों द्वारा पाठ्य-योजना, समय सारिणी एवं शिक्षक डायरी नहीं बनाई गई है। मध्याह्न भोजन पंजिका का अवलोकन करने पर पाया कि 02 दिवस पहले क्रमश: 55 एवं 60 लाभार्थी चढाए गए थे जबकि निरीक्षण दिवस को मात्र 15 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि सहरिया बस्ती गोराकलां में नामांकित 138 बच्चों के सापेक्ष मात्र 35 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि सौंरई-1 में नामांकित 125 बच्चों के सापेक्ष मात्र 47 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

प्रावि सौंरई-2 नामांकित 146 बच्चों के सापेक्ष मात्र 64 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय का प्रांगण खराब पाया गया। उप्रावि सौंरई-2 में नामांकित 151 बच्चों के सापेक्ष मात्र 57 बच्चे उपस्थित मिले। बीईओ बिरधा एनएल शर्मा ने प्रावि दिगवार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंजीकृत 112 के सापेक्ष मात्र 10 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि डोंगराखुर्द-1 में सअ अजूददी लाल का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं पाया गया। विद्यालय में कुल पंजीकृत 129 के सापेक्ष मात्र 4 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि डोंगराखुर्द-2 में कार्यरत सअ नीतू सिंह का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। उप्रावि डोंगराखुर्द में अनुदेशक अमित कुमार निरंजन का प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। वहीं, अनुदेशक मान सिंह की ड्यूटी उच्च प्राथमिक विद्यालय पहाडीकलां में कई माहों से लगी हुई है। उप्रावि चन्दौरा में इंचार्ज प्रअ मदन लाल का आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। प्रावि गुरयाना में किसी भी शिक्षक द्वारा पाठ्य योजना एवं डायरी नहीं तैयार की गई है। उप्रावि गुरयाना में निर्वाचन संबंधी एवं धूम्रपान संबंधी लेखन विद्यालय में नहीं पाया गया। प्रावि सिंगरवारा, मड़ावरा में किसी भी शिक्षक द्वारा पाठ्य योजना और डायरी नहीं तैयार की गई। उप्रावि बरौदिया में सअ अंतिम कुमार का आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं था। प्रावि बरौदिया में इंचार्ज प्रअ सतीश कुमार यादव तीन एवं चार नवंबर को बिना सूचना के अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 प्रा0वि0 रनगांव-2 , मड़ावरा - विद्यालय का निरीक्षण सुबह 9 बजे किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापक उपस्थिति मिले। विद्यालय में कुल पंजीकृत 137 के सापेक्ष मात्र 115 बच्चें उपस्थित मिले। जिला समन्वयक कपिल दुबे ने उप्रावि तिसगना में 46 बच्चों के सापेक्ष 06 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि तिसगना में 72 बच्चों के सापेक्ष 12 बच्चे उपस्थित मिले। उप्रावि गोराकछया में 111 बच्चों के सापेक्ष 38 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि गोराकछया में 120 बच्चों के सापेक्ष 40 बच्चे उपस्थित मिले। प्रावि ढोंगाबस्ती में 93 बच्चों के सापेक्ष 24 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed