फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four person include boy found positive

एक बालक समेत चार मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
four person include boy found positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1,469 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक बालक समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए घर से निकलते समय मुंह पर मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,469 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 520 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। दो सैंपल ट्रू-नॉट और एंटीजन किट से 947 सैंपल लिए। बीते दिनों के आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में ब्लाक बिरधा के ग्राम बरौदा बिजलौन निवासी 10 वर्षीय बालक, जखौरा के ग्राम राजघाट निवासी 18 वर्षीय बालक, महरौनी के ग्राम निवाड़ी निवासी 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति और तालबेहट के बरीखुर्द निवासी 24 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

1,113 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों की संख्या 3,434 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,356 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 31 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि, बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,113 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1,469 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक बालक समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed