फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   four people include boy found positive

एक किशोर समेत चार व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 07 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
four people include boy found positive
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 1528 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक किशोर समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1528 व्यक्तियों के नमूने लिए। जांच रिपोर्ट में चार व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला अंब्रोसिया कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक, तहसील मड़ावरा के ग्राम भौंटी दिदौनियां निवासी 30 वर्षीय युवक व तहसील तालबेहट के ग्राम हिंगौरा निवासी 18 वर्षीय युवक और भरतपुरा निवासी 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें एक को होम आइसोलेट व तीन को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
जिले में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3351 पहुंच गया है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी। हालांकि 3240 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 64 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1290 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

-----
बुधवार को 1528 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें एक किशोर समेत चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed