फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Four officers were missing from Officer

आफिसों से गायब मिले चार अफसर

Tue, 26 May 2015 02:13 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Four officers were missing from Officer
ललितपुर। भले ही मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं सुनने के लिए सुबह दो घंटे अफसरों को कार्यालय में बैठने के  निर्देश दिए हों, पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे एडीएम के निर्देश पर जल निगम व जल संस्थान पहुंची एसडीएम को दो अधिशासी अभियंता तथा दो सहायक अभियंता गायब मिले। इन चारों अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों में काम को समय पर निपटाने के लिए मुख्यमंत्री ने अफसरों को समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए, ताकि फरियादियों को इंतजार नहीं करना पड़े। लेकिन, जनपद के कई विभागों के अफसर आए दिन गायब मिलते हैं। जिला प्रशासन कई बार औचक निरीक्षण करा चुका है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी गायब मिलते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एडीएम मिथलेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर एसडीएम प्रियंका सिंह ने जल संस्थान व जल निगम का निरीक्षण किया। जल संस्थान पहुंची एसडीएम को सहायक अभियंता वीके श्रीवास्तव मिले, उन्होंने अधिशासी अभियंता आरसी चौधरी के बारे में जानकारी ली, उनको बताया गया कि वे सरकारी काम से लखनऊ गए हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक अफसरों से अनुमति नहीं लेने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जल संस्थान के शोधित प्लांटों का निरीक्षण किया और जलापूर्ति के संबंध में जानकारी ली। गंदा पानी आने की शिकायत के संबंध में उन्होंने पूछताछ की। इसके बाद वे जल निगम र्गइं, जहां अधिशासी अभियंता यांत्रिकी गायब मिले। उनके बारे में कर्मचारियों ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं। सिविल शाखा के परियोजना निदेशक एसएन खरे गायब मिले, इसके अलावा सहायक अभियंता आरसी पांडेय व अमित कटियार भी अनुपस्थित मिले। कर्मचारियों से जानकारी मांगने पर वे सही जवाब नहीं दे सके। इस पर एसडीएम ने नाराजी व्यक्त करते हुए  अफसरों से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed