{"_id":"61d601eb3f7d830d976e8933","slug":"four-more-kovid-positive-including-youth-found-lalitpur-news-jhs212527491","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक समेत चार कोविड पॉजिटिव और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक समेत चार कोविड पॉजिटिव और मिले
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना वायरस के केस बढ़ने लगे हैं। छह माह बाद एक दिन में चार व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2185 सैंपल की जांच में चार व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या अब आठ हो गई है।
कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। जनपद में दो दिन से लगातार संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को जिले में छह माह बाद एक दिन में चार संक्रमित मिले हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। लगातार संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे हैं। नियमित संक्रमित मिलने से तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। कोविड नियमों का पालन करें। मुंह पर मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 2185 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 979 सैंपल लिए और 1206 सैंपल एंटीजन किट से लिए। आरटीपीसीआर किट से लिए गए 979 सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। इनमें एंटीजन किट की जांच में दो व्यक्ति व तीन जनवरी को लिए गए सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में दो व्यक्तियों को कोविड पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
संक्रमितों में सभी शहर निवासी हैं। इनमें दो को होम आइसोलेशन किया गया है। वहीं, दो की खोज की जा रही है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या चार है। बीते दिनों आरटीपीसीआर किट से लिए गए 2022 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
बुधवार को एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच में दो और आरटीपीसीआर सैंपल की आई रिपोर्ट में दो व्यक्ति सहित चार कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी