फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forty thousand people of Mehrauni and Talbehat will soon get water. Drinking water system will be improved at both the places with Rs 96.59 crore.

Lalitpur News: महरौनी व तालबेहट के चालीस हजार लोगों को जल्द मिलेगा पानी दोनों जगह 96.59 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था

Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Forty thousand people of Mehrauni and Talbehat will soon get water. Drinking water system will be improved at both the places with Rs 96.59 crore.
अमृत योजना-2 से दोनों क्षेत्रों में बिछाई जाएगी पाइपलाइन,सजनाम व माताटीला बांध से दिया जाएगा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पंचायत तालबेहट व महरौनी के 40 हजार लोगों की पेयजल समस्या जल्द ही दूर होगी। नगर पंचायत तालबेहट को माताटीला बांध से और महरौनी को सजनाम बांध से पानी दिया जाएगा। बीते दिनों जल निगम द्वारा भेजी गई 96.59 करोड़ की कार्ययोजना को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसमें तालबेहट में 55.28 करोड़ तो महरौनी में41.31 करोड़ से परियोजना का कार्य पूर्ण किया जाएगा।
जनपद की नगर पंचायत तालबेहट व महरौनी में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी हुई है। इन नगरों के कुछ वार्डों में गर्मी के मौसम ही नहीं सर्दी व बारिश के मौसम में भी पेयजल संकट गहरा जाता है। कई लोग तो वाहनों से अधिक दूरी से पानी जुटाने के लिए मजबूर रहते हैं। यहां पर टैंकर भी पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। जल निगम ने अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत पेयजल समस्या को दूर करने के लिए तालबेहट के लिए 55.28 करोड़ व महरौनी के लिए 41.31 करोड़ की कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजी थी। परियोजना को शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही अन्य प्रक्रिया व निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। योजना को पूर्ण होने से लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

माताटीला बांध से नगर पंचायत तालबेहट में घर-घर तक पानी पहुंचाने के लिए 36.92 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जाएगी। दो टंकियों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। कच्चे पानी को पीने योग्य बनाने के लिए दो सीडब्ल्यूआर (स्वच्छ जलाशय) बनाए जाएंगे। 7.75 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इससे 2912 परिवारों की लगभग 14 हजार आबादी को पानी मिल सकेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत महरौनी में सजनाम बांध से पानी उठाकर घर-घर तक पहुंचाए जाने के लिए 30 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। दो टंकियों से पानी कस्बा में सप्लाई किया जाएगा। 3.50 एमएलडी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इससे 4041 परिवारों की 18 हजार की आबादी को पानी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फैक्ट फाइल
कार्य - तालबेहट - महरौनी
ओवर हेड टैंक 02 02
स्वच्छ जलाशय 02 02
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट- 7.75 एमएलडी - 3.50 एमएलडी

नगर पंचायत तालबेहट व महरौनी में पेयजल सुविधा देने के लिए भेजी गई कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रकिया समेत अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।-अखिलेश बाबू, सहायक अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed