फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Formal accident -free day

औपचारिक रहा दुर्घटना रहित दिवस

Sat, 09 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Formal accident -free day
ललितपुर। परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को मनाया गया दुर्घटना रहित दिवस औपचारिक ही रहा। शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन इस दिन भी बाकी दिनों की तरह ही आम रहा।
विज्ञापन


आलम यह रहा कि वन-वे ट्रैफिक प्रणाली का भी उल्लंघन हुआ। हालांकि, परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए जाने पर चालान काटने की प्रक्रिया जरूर अपनाई।  
विज्ञापन


जनपद में दुर्घटना रहित दिवस मनाने की तैयारियां परिवहन विभाग द्वारा कई दिनों पूर्व से शुरू कर दी गई थीं। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में इसके लिए परिवहन विभाग के साथ अन्य विभागों की बैठक बुलाई थी, जिसमें विभागीय अधिकारियों को दुर्घटना रहित दिवस के दिन यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, विभिन्न स्कूल और कालेज प्रशासन से भी स्कूूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटना रहित दिवस में सहयोग करने की अपील की थी। लेकिन, शुक्रवार को इस दिन अधिकांश विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा न तो हेलमेट लगाना जरूरी समझा और न ही यातायात नियमों के पालन में सहयोग किया, जिससे परिवहन विभाग द्वारा की जाने वाली तैयारियां औपचारिकता की भेंट चढ़ती दिखाई दीं।

शहर में यातायात पुलिस की सुस्ती का आलम यह रहा कि शुक्रवार को दुर्घटना रहित दिवस के दिन भी वन-वे ट्रैफिक प्रणाली ध्वस्त नजर आई। सावरकर चौक से घंटाघर की ओर चार पहिया वाहनों का आना जारी रहा। यहां न तो यातायात विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे और न ही नियमों का पालन दिखाई दिया। वहीं, नझाई गेट के आगे डिवाइडर से सटकर बीच सड़क पर गायों का हुजूम दिन भर बैठा रहा या फिर घूमता रहा, जिससे वाहनों का आसानी से निकलना तक दूभर हो रहा था।  


तुवन चौराहा के गोल चक्कर पर जहां यातायात विभाग द्वारा वाहनों के सुचारु संचालन के लिए यातायात कर्मियों को होना चाहिए, वहां भी गाएं बैठी दिखाई दीं। शहर के मुख्य चौराहे सावरकर चौक पर जहां खुले आम बिना हेलमेट के वाहन चलते दिखाई दिए। यातायात कर्मी आपस में खड़े होकर बात करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed