फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forest workers file

मुकदमा वापस लेने की मांग पर अड़े वन कर्मी

Wed, 24 Jun 2015 02:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। बालाबेहट थाने में लिखाए गए मुकदमे को लेकर वन कर्मी और सहरिया
विज्ञापन
आदिवासी आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ वन कर्मी दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ सहरिया आदिवासियों ने मुकदमा वापस लेने पर आंदोलन की धमकी दी है। इससे मामला सुलझने की जगह उलझता दिख रहा है।


सहायक वन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी वन कर्मियों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग रहे हैं। लेकिन, कोई हल नहीं निकल सका है। अध्यक्ष नरेश कुमार विदुआ ने क्रमिक धरना की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि 24 जून को पूर्वाह्न 11.30 बजे वन विश्राम गृह से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ वन कर्मी मुख्य मार्ग पर मार्च करेंगे। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने के उपरांत वन परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना पर बैठ जाएंगे। इधर, सहरिया जन अधिकार मंच के सदस्यों ने बैठक कर वन कर्मियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने पर आंदोलन की धमकी दी है।


अध्यक्ष वीरेंद्र सहरिया आरोप है कि वन विभाग तत्कालीन मंडलायुक्त झांसी के आदेशों की अनदेखी कर रहा है। बैठक में प्रकाश सहरिया, प्रीतम सहरिया, कल्लू सहरिया, गंगाराम सहरिया, मुन्ना सहरिया, राजाराम सहरिया, कांशीराम सहरिया, लच्छी सहरिया, राधा सहरिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed