फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest roads will be renovated, DM asked for action plan from the forest department

Lalitpur News: वन मार्गों का होगा जीर्णोद्धार डीएम ने वन विभाग से मांगी कार्ययोजना

Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Forest roads will be renovated, DM asked for action plan from the forest department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां के अधिकांश पर्यटन क्षेत्र जंगलों में हैं। वन विभाग की सीमा लगने के कारण यहां के पहुंच मार्ग बनाने के लिए कई बार प्रशासन ने धनराशि शासन से मांगी, लेकिन पर्यावरण विभाग की एनओसी न मिलने से इन सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। अब जिला प्रशासन ने वन विभाग को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने वन विभाग से वन मार्गों की सूची मांगते हुए उनके निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में बंदरगुढ़ा से देवगढ़ तक जाने वाले आठ किलोमीटर मार्ग निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर उसका स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य वन मार्गों की सूची मांगी गई है, साथ ही इनके जीर्णोद्धार के लिए कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

-----------------
होगा पर्यटन विकास
अभी तक बंदरगुढ़ा से देवगढ़ जाने के लिए आम सड़क ही उपलब्ध है। यह करीब 15 किलोमीटर दूर पड़ता है, लेकिन बंदरगुढ़ा से देवगढ़ जाने के लिए एक पुराना वन मार्ग भी है। इस मार्ग से देवगढ़ की दूरी मात्र आठ किलोमीटर ही रह जाती है। इस मार्ग का जीर्णोद्धार होने से लोग आसानी से वन क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य व बेतवा का मनोरम दृश्य देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ये हैं वनमार्ग
- सैपुरा से बंजरिया घाटी होते हुए रणछोर धाम वनमार्ग
- डुंगरिया तिराहे से नृसिंह मंदिर एवं कपूरी घाटी से दूधई जैन मंदिर तक वनमार्ग
- लखंजर व पापड़ा वन क्षेत्र में वन मार्ग
- दूधई में रॉक कट प्रतिमा तक वनमार्ग तक निर्माण
- कनकद्दर फॉल क्षेत्र का वन मार्ग निर्माण
- करकरावल फॉल क्षेत्र तक पहुंच वन मार्ग
- पांडव वन क्षेत्र का वन मार्ग
- बंट वाटर फॉल तक पहुंच वन मार्ग
- अमझरा से देवगढ़ तक वन मार्ग
----------------
जिलाधिकारी ने बंदरगुढ़ा से देवगढ़ तक जाने वाले वन मार्ग की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। स्टीमेट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। अन्य वन मार्ग निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed