{"_id":"5f25c8618ebc3e6025609888","slug":"forest-jiladhyach-threat-taldehate-news-jhs1729261138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को धमका रहा अवैध खनन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को धमका रहा अवैध खनन कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। वन भूमि से अवैध खनन रोकना एक वनरक्षक को उस समय मंहगा साबित हुआ, जब खनन कारोबारी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने वन क्षेत्राधिकारी तालबेहट को शिकायती पत्र देकर अपनी जान की सुरक्षा करने और आरोपी पर कार्रवाई कराने की मांग की है।
वन रक्षक संघ के जिलाध्यक्ष परशुराम व्यास तालबेहट वन विभाग के अंतर्गत थानागांव क्षेत्र में तैनात है। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि तालबेहट में निवास करने वाला एक अवैध खनन कारोबारी, जो उनके क्षेत्र में गौणबरी नामक स्थान पर वन भूमि से अवैध खनन करता था। उसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने 26 जुलाई को उसे अवैध खनन करते देख लिया और खनन करने से मना किया।
आरोप है कि वह उसी रात जान से मारने के उद्देश्य से अपने तीन साथियों के साथ वन रक्षक चौकी पर आया था। उन्होंने उच्चाधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
इस समय क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को छोड़कर वह किसी को कुछ नहीं समझ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व भारी मात्रा में ग्राम बर्मा बिहार में पकड़ी गई अवैध बालू के सुपुर्दगीदार को इस बात पर मारा था कि उसने अधिकारियों के कहने पर बालू की सुपुर्दगी क्यों ले ली थी। बाद में उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर के निर्देश पर आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ था।
वन रक्षक को कुछ लोगों ने धमकाया है। मामले की जांच कराकर अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रेमशंकर तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी तालबेहट
जान से मारने की धमकी तालबेहट। ग्राम तरगुंवा निवासी विजय सिंह गौर ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर ग्राम धमकना निवासी एक युवक पर अभद्रता करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।