Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Forest department land became a hurdle in the construction of roads in 12 villages.

Lalitpur News: 12 गांवों की सड़कों के निर्माण में वन विभाग की भूमि बनी रोड़ा

Sat, 08 Feb 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Forest department land became a hurdle in the construction of roads in 12 villages.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। एक दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं, जहां के लिए सड़क निर्माण में वन विभाग की भूमि रोड़ा बनी है। संबंधित विभाग ने गांव तक जाने वाले मार्ग पर वन विभाग की भूमि को छोड़ सड़क तो बना दी, लेकिन बरसात में दलदल हो जाने के कारण आवागमन प्रभावित होता है। ऐतिहासिक स्थल रणछोड़ धाम तक जाने के लिए भी पर्यटकों को धौर्रा से पांच किमी कच्चे और पथरीले मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है।
तहसील मड़ावरा अंतर्गत नौ गांवों में सड़क की सुविधा नहीं हो सकी है। गांव के लिए कच्चे मार्ग हैं। गर्मी व सर्दी के मौसम में तो आवागमन गड्ढों से होकर हो जाता है, पर बारिश में समस्या गंभीर हो जाती है। कच्चे मार्ग गड्ढों में तब्दील हो जाते हैं। गड्ढों में जलभराव होने से वाहन तो दूर ग्रामीणों को पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। सड़क निर्माण में वन विभाग बाधा बना हुआ है। कारण, गांव वन विभाग की भूमि से पहले बसे हुए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में मार्ग वन भूमि से होकर जाता है। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां वन भूमि के अलावा अन्य कोई मार्ग तक नहीं है। ऐसे में इकलौते मार्ग वन विभाग की भूमि से हैं। कुछ गांव में लोक निर्माण विभाग ने सड़क के निर्माण के लिए प्रयास किया, लेकिन वन विभाग की आपत्ति के चलते निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सैपुरा से धौर्रा के बीच करीब सात किमी भूमि वन विभाग की होने के कारण इस मार्ग पर दो लेन सड़क नहीं बन पा रही है। वहीं, धौर्रा से रणछोड़ धाम जाने वाली करीब पांच किमी सड़क वन भूमि से निकलने के कारण पथरीली मिट्टी से ही लोगों को आना जाना पड़ता है। यहां लगने वाले ऐतिहासिक मेले में लाखों श्रद्धालुओं के लिए ग्राम पंचायत सड़क को मिट्टी से गड्ढा मुक्त तो करा देती है, लेकिन बारिश में आवागमन मुश्किल हो जाता है।
00000000
बारिश में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में होती समस्या
ग्रामीण सर्दी व गर्मी के मौसम में तो वन विभाग की भूमि से कच्चे मार्गों से वाहनों के साथ आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बारिश में समस्या बढ़ जाती है। गड्ढों में जलभराव व कीचड़ से वाहनों की निकासी में समस्या होती है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में समस्या होती है।
---
पवा से गेवरा-गुंदेरा के लिए नहीं बन पा रही सड़क
हाईवे 44 पर पवा से गेवरा-गुंदेरा के लिए मार्ग है। इससे लगभग एक दर्जन गांव के लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग के बीच में लगभग एक किलोमीटर तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। जबकि, दोनों ओर पक्की सड़क है। कारण, इस एक किमी में वन विभाग की भूमि पड़ रही है। स्वीकृति के अभाव में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
---
इन गांवों के मार्गों पर नहीं है सड़क :
बड़वार, नीमटौरिया, अगरा, बिरौदा, कुर्रट, जैतपुरा, लखंजर, पापरा, बारई, दिदौनियां गोराखुर्द, पवा से गेवरा-गुंदेरा, धौर्रा से रणछोड़धाम मार्ग, सैपुरा से धौर्रा मार्ग आदि

---
महरौनी, मड़ावरा-मदनपुर मार्ग पर दिदौनियां गोराखुर्द के लिए मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वन विभाग की भूमि होने से दिक्कत बनी हुई है।- रोहित त्रिपाठी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed