फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   forcefully given mask

जिला अस्पताल में मरीजों को जबरन चार गुने दामों में थोपे जा रहे मॉस्क

Sat, 07 Nov 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
forcefully given mask
जिला अस्पताल में मरीज-तीमारदार को प्रवेश द्वार पर मॉस्क बेचते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला अस्पताल में इलाज को आने वाले मरीज-तीमारदार प्रवेश द्वार पर मास्क के नाम पर ठगे जा रहे हैं। यहां पर बैरीकेडिंग पर कुछ लोग मरीजों व तीमारदारों का गमछा न स्वीकार कर जबरन मास्क खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इलाज कराने की मजबूरी के चलते चार से पांच गुने दामों में मास्क ले रहे हैं। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने अपना कर्मचारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मरीजों, तीमारदारों को मुंह पर मास्क व गमछा बांधना अनिवार्य किया गया है। लेकिन अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बैठे कुछ लोग मरीजों व तीमारदारों का गमछा या स्कार्फ स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बल्कि जबरन मनमाने दामों पर स्कार्फ बेच रहे हैं। मजबूरी के चलते लोग चार गुने दामों में भी मास्क खरीद रहे हैं। इस पर विवाद की स्थिति बन जाती है। इसके बाद भी जिला अस्पताल प्रबंधन अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन

पैसों के अभाव में कई तीमारदार होते वापस
जिला अस्पताल परिसर में मास्क बेचने वाले कई लोग गुंडई पर उतारू हो जाते हैं। अस्पताल में मरीज को देखने आए कई निर्धन तीमारदार मुंह पर गमछा बांधकर अस्पताल तक तो आ जाते हैं, लेकिन परिसर में मास्क बेचने वालों की नजर पड़ते ही रोक दिए जाते हैं। न खरीदने पर अंदर नहीं जाने देते हैं। ऐसे में कई निर्धन तीमारदार बिना मरीज को देखे मायूस वापस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में मास्क बेचने वाले अस्पताल कर्मचारी नहीं है। जबरन चार से पांच गुना दाम में मास्क देने का मामला संज्ञान में आया है। शनिवार से ऐसे लोगों को परिसर में नहीं आने दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अमित चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed