फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   For three years was a woman legislator

महज तीन साल के लिए मिली एक महिला विधायक

Fri, 13 Jan 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
For three years was a woman legislator
election news lalitpur - फोटो : demo
आधी आबादी को आगे बढ़ाने के लिए भले केंद्र व राज्य सरकारें तमाम प्रयास करती हो, लेकिन चुनाव के समय महिलाओं को आगे बढ़ाने में सभी राजनीतिक दल पीछे ही दिखे हैं। कम से कम जनपद में तो बड़े राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट देने में हमेशा कंजूसी ही बरती है। 
विज्ञापन


66 सालों में जनपद से जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर केवल एक महिला विधायक ही मिलीं है। यह महिला विधायक भी परिस्थिति वश चुनाव में उतरी। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से बसपा सीट से इंजी नाथूराम कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2009 में इंजी नाथूराम कुशवाहा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। विधायक की मौत के बाद हुए उपचुनाव में बसपा ने नाथूराम कुश्वाहा की पत्नी सुमन कुशवाहा को सीट दी। उपचुनाव में जीत दर्ज सुमन कुशवाहा ने तीन वर्ष तक सदर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने सिटिंग विधायक सुमन कुशवाहा का टिकट काट दिया।
विज्ञापन


हैरान करने वाली बात है, कि अभी तक सदर विधानसभा सीट पर केवल 6 महिलाओं ने नामांकन ही किया। पहली बार महिला नामाकंन वर्ष 1993 के चुनाव में हुआ था। इस बार दो महिलाओं शांति देवी प्रजापति व राबिया ने चुनाव का पर्चा भरा था। शांति देवी को 189 वोट व राबिया को 224 वोट आए थे। 14 साल बाद वर्ष 2007 में चंपा देवी ने पर्चा भरा, उन्हें 1541 वोट मिले। वर्ष 2012 के चुनाव में मुक्ता सोनी को 10 हजार 766 वोट व सावित्री को 1 हजार 51 वोट मिले। सदर सीट पर तो छह महिलाओं ने नामांकन करने की हिम्मत जुटाईं है, लेकिन महरौनी विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से अभी तक एक भी महिला ने नामांकन करने की हिम्मत नहीं जुटा पायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली महिला विधायक राजनीति से दूर
जनपद की पहली महिला विधायक बनने का गौरव रखने वाली सुमन कुशवाहा वर्तमान में राजनीतिक परिदृश्य से ओझल है। सिटिंग विधायक होने के बावजूद वर्ष 2012 में बहुजन समाज पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था, उसके बाद से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

सीट                   वोटर             पुरुष                     महिला
ललितपुर          4,515,72       2,37,821               2,13,751
महरौनी             4,14,224     2,15,471               1,98,753

महिला साक्षरता दर
वर्ष                  पुरुष साक्षरता दर                     महिला साक्षरता दर
2001            63.81                                      74.98


2011             32.97                                     50.84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed