फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food security : food vendors, a list of characters not paste

खाद्य सुरक्षा: राशन विक्रेताओं ने पात्रों की सूची नहीं की चस्पा

Thu, 31 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Food security : food vendors, a list of characters not paste
ललितपुर (ब्यूरो)। विभागीय अफसरों के निर्देशों के बाद भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चयनित हुए पात्र परिवारों की सूची राशन कार्ड विक्रेताओं की दुकानों पर चस्पा नहीं की गई है। इस कारण मुहल्लेवासी सूची से अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी से जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया जा रहा है। इसके तहत चयनित परिवारों को दो रुपये किलो गेहूं व तीन रुपये किलो चावल दिया जाना है। अधिनियम के लागू होते ही एपीएल कार्ड चलन से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में एपीएल कार्डधारकों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


वह चयनित सूची से अनभिज्ञ बने हुए हैं, जिस कारण न तो वह योजना में शामिल होने के लिए आवेदन कर पा रहे और न ही आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। नगर की बहुत सी राशन की दुकानों पर कोटेदारों ने सूची को नहीं लगाया है, जबकि विभागीय अफसर राशन की दुकानों पर सूची चस्पा होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहल्ला रावरपुरा, चौबयाना व खिरकापुरा की राशन की दुकानों पर सूची का अभाव है। इससे विभागीय अफसरों के दावे की पोल खुल गई है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम ने सभी उचित दर दुकानों पर सूची चस्पा कराने के निर्देश पूर्ति निरीक्षक को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed