फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Food Department filled samples of Mawa, Ladoo and Oil

खाद्य विभाग ने मावा, लड्डू और तेल के भरे नमूने

Fri, 04 Aug 2017 01:25 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 04 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Food Department filled samples of Mawa, Ladoo and Oil
lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। रक्षाबंधन के त्योहार के चलते मिलावटी पदार्थों की जांच के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापामार कर खाद्य नमूने भरे गए। खाद्य पदार्थों की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्यवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने भरे गए। टीम के पहुंचने पर दुकान संचालकों में हड़कंप मच गया। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटी मिठाई व तेल की बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। टीम द्वारा बृहस्पतिवार को नझाई बाजार में उत्तम चंद जैन और रवींद्र कड़ंकी की दुकानों से लड्डुओं के नमूने लिए। जबकि सागर रोड स्थित अप्सरा कुंज गोविंद डेयरी और कटरा बाजार में ग्वाला स्वीट हाउस से खोया के सैंपल लिए। वहीं, सुपर बाजार में सोया रिफाइंड और नझाई बाजार स्थित अमित ट्रेडर्स से सरसों के तेल का नमूना सैंपल लिया। इस मौके पर अभिनिहित अधिकारी राजेश द्विवेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल निवास त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यलाल के अलावा टीम में प्रशांत मलैया, विजयचंद्र श्रीवास, संजय सिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed