फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fog in city, people crisis

कोहरे की चादर ने ढका शहर, दिन भर चली भगवान भास्कर की लुका छिपी

Fri, 08 Jan 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
fog in city, people crisis
कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगते हुए नजर आए - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को सुबह से ही कोहरे की घनी चादर ने शहर को ढक लिया। सुबह करीब 11 बजे कोहरा छंटा। घने कोहरे ने सड़कों पर वाहनों की गति धीमी कर दी। सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। तापमान में गिरावट कम होने से सर्दी का अहसास कम हुआ। ऐसे मौसम से गेहूं और जवा की फसल को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

सर्दी के सीजन में बृहस्पतिवार को पहली बार कोहरे ने दस्तक दी। सुबह से घना कोहरा छा गया। लोगों ने सुबह बिस्तर छोड़े, लेकिन दोबारा दुबक गए। कई लोग देर सुबह तक घर से बाहर नहीं निकले। पहली बार छाए घने कोहरा ने वाहनों की रफ्तार कर कर दी। वाहन चालक लाइटों के सहारे धीमी गति से चलते रहे। अधिक दूरी का दिखाई नहीं देने के कारण कई वाहन तो 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रेंगते रहे।
विज्ञापन

कोहरे के साथ आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन भर धुंध रही। पूरा दिन बीतने बाद भी धूप नहीं निकली, बीच- बीच में जरूर भगवान भास्कर लुका- छिपी करते रहे। दोपहर से हवाएं चलनी शुरू हो गईं, जिससे सर्दी बढ़ गई। सुबह का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर तक दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे सर्दी अधिक बढ़ गई। लोग गर्म कपड़े व कान बांधने को मजबूर हो गए। दो पहिया वाहन चालकों को सर्दी के कारण गर्म कपड़ों के बिना वाहन चलाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृृषि विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी के इस तरह परिवर्तन से गेहूं व जवा की फसल को अधिक फायदा है। इससे फसल की पैदावार में वृद्धि होगी। मटर और चना की फसल को सर्दी के साथ खिली धूप की आवश्यकता है।

------
यह रहेगा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि - अधिकतम - न्यूनतम
07 जनवरी - 25 - 14
08 जनवरी - 27 - 16
09 जनवरी - 24 - 15
10 जनवरी - 25 - 13
11 जनवरी - 24 - 11
12 जनवरी - 23 - 08
13 जनवरी - 23 - 08
14 जनवरी - 23 - 08

सड़क पर छाया घना कोहरा

सड़क पर छाया घना कोहरा- फोटो : LALITPUR

ठंड से बचने के लिए दिन में अलाव जलाकर आग तापते लोग

ठंड से बचने के लिए दिन में अलाव जलाकर आग तापते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed