{"_id":"5e77038f55c5ece6f8ddfccf2ebe2a49","slug":"fodgery-case-regestered-against-anonimous-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की जनता को जागरूक करने
विज्ञापन
के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, पर कुछ चालाक किस्म के लोग आज भी ग्रामीण
क्षेत्र की भोली भाली जनता को लूटने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे
ही एक नटवर लाल ने थाना पूराकलंा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेवरा गुंदेरा
निवासी देशराज पुत्र गोरेलाल कुशवाहा को अपने जाल में फंसा कर एक लाख चालीस
हजार रुपए का चूना लगा दिया।
कुछ दिन पहले ग्राम गेवरा गुंदेरा निवासी देशराज के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन नंबर 923002920889 से फोन करके बताया कि उसकी लॉटरी निकली है, जिसको पाने के लिए उसने देशराज से भिन्न- भिन्न बैंकों के खातों में उससे लगभग एक लाख चालीस हजार रुपए डलवा लिए। काफी दिनों तक जब कोई लॉटरी नहीं आई तो देशराज को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। उसने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी विवेचना थाना पूराकलां स्थानांतरित कर दी।