फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   flyover work not start, passenger jam problem

ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं, सेत़ु निगम के रास्ता बंद होने से लग रहा जाम

Sun, 03 Jan 2021 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
flyover work not start, passenger jam problem
ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पहले रेलवे स्टेशन तिराहा मार्ग की ओर ओवरब्रिज का काम शुरू होने से दस दिन पहले ही सेतु निगम द्वारा रास्ता बंद किए जाने से जाम लग रहा है, इसे लेकर लोगों को घंटों जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के शॉर्ट कट मार्ग से वाहनों का आवागमन होने और मालगोदाम को जाने वाले ट्रकों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं नेहरूनगर की ओर जहां ओवरब्रिज का काम चल रहा है, वहां आवागमन जारी है, यहां बदले रूट का पालन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

देवगढ़ रोड पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसमें पहले चरण में ओवरब्रिज का काम रेलवे क्रॉसिंग की दूसरी ओर नेहरूनगर की तरफ चल रहा है। नौ पिलर तैयार हैं, उन पर स्लैब डालने का काम किया जा रहा है। वहीं बीते दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में सेतु निगम द्वारा रेलवे क्रॉसिंग के पहले स्टेशन तिराहा मार्ग की ओर काम शुरू करने की तैयारी की गई और पिलर के लिए स्थान का चिह्नीकरण करते हुए क्रॉसिंग के ठीक पहले स्टेशन तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि स्टेशन तिराहा और चंडी मंदिर जाने को दो पहिया वाहन निकलने के लिए रास्ता खुला रखा गया। इसके लिए सेतु निगम द्वारा यातायात विभाग की मदद से रूट डायवर्जन करते हुए नेहरू नगर से सिद्धन मार्ग-बाईपास मार्ग को छोटे-बड़े वाहनों के लिए निर्धारित कर दिया। लेकिन रेलवे माल गोदाम में गेहूं की रैक भरे जाने के कारण ट्रकों की आवाजाही के लिए स्टेशन तिराहा से आरक्षण केंद्र होकर रेलवे क्रॉसिंग के किनारे से जाने का मार्ग खुला रखा गया है। ऐसे में मालगोदाम जाने वाले ट्रकों के साथ ही यहां नेहरू नगर की ओर आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन भी जारी है। इसके चलते रेलवे क्रॉसिंग के पास एवं रेल आरक्षण कार्यालय वाले प्लेटफार्म से सटे मार्ग पर हर समय जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार तो ट्रक और हल्के वाहनों में इतना कम फासला रह जाता है कि हादसे की आशंका भी बन जाती है। वहीं रेलवे क्रॉसिंग से नेहरू नगर ओर सेतु निगम द्वारा ओवरब्रिज के लिए बनाए गए पिलर पर स्लैब आदि का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन यहां सड़क के एक ओर आवागमन सुचारू रखा गया है, जबकि उसके लिए भी रूट डायवर्जन किया गया है, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है।
ओवरब्रिज का काम स्टेशन तिराहा की ओर अभी शुरू भी नहीं हुआ और दस दिन से अधिक समय से यहां रास्ता बंद रहा है। यदि ओवरब्रिज निर्माण में क्रॉसिंग के पहले कोई कानूनी अड़चन है और जब तक काम शुरू नहीं होता, तब तक के लिए राहगीरों के लिए रास्ता खोल देना चाहिए।

राहुल सतभैया, राहगीर।
छोटे वाहनों एवं एंबुलैंस जैसे जरूरी काम से जाने वाले वाहनों के आवागमन को रेलवे क्रॉसिंग के पास रास्ता खुलना चाहिए, ताकि आसपास के लोगों एवं शहर वासियों और नेहरू नगर, जुगपुरा के बाशिंदों को परेशानी न हो। करीब 12 दिन से यहां सेतु निगम द्वारा रास्ता बंद किया गया है।
-आनंद संज्ञा, देवगढ़ रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed