{"_id":"65ad6505fc2f5b60b306bbac","slug":"flowers-worth-about-25-lakhs-came-for-the-decoration-of-temples-and-houses-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-9290-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंदिरों व घरों की सजावट के लिए आए करीब 25 लाख के फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंदिरों व घरों की सजावट के लिए आए करीब 25 लाख के फूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मंदिरों व घरों को फूलों से सजाने के ऑर्डर को देखते फूल विक्रेताओं ने करीब 50 क्विंटल फूल मंगा लिया है। वहीं करीब पांच लाख से अधिक की आतिशबाजी होने की संभावना है।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। मंदिरों में तो सजावट हो ही रही है, वहीं घरों में भी लोग सजावट करा रहे हैं। फूल विक्रेताओं का कहना है कि किसी त्योहार पर इतने फूल की मांग नहीं होती है, जो 22 जनवरी पर है। दुकानदारों ने भले ही करीब 25 लाख रुपये का फूल मंगा लिया हो, लेकिन इसके बाद भी बाजार में जिस प्रकार से तेजी दिखाई दे रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि सुचारु आपूर्ति नहीं हो पाएगी। फूल विक्रेता अनिल सैनी ने बताया कि दीपावली की तरह फूलों की बिक्री दुकानों पर हो रही है। करीब 50 क्विंटल फूल की खपत हो जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
पांच लाख से अधिक की आतिशबाजी की संभावना
आतिशबाजी के बाजार में भी तेजी है। दुकानदारों ने बताया कि पांच लाख से अधिक की आतिशबाजी की बिक्री होने की संभावना है। उन्होंने पहली बार ऐसा देखा है कि दीपावली के अलावा अन्य किस महोत्सव पर इतनी आतिशबाजी की बिक्री हुई है।