फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five thousand meters down, the Department of the real Los unknown

पांच हजार मीटर खराब, वास्तविक लॉस से विभाग अंजान

Sat, 05 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Five thousand meters down, the Department of the real Los unknown
power, electricity - फोटो : demo
मीटर विभाग की हीलाहवाली के चलते  शहर में पांच हजार मीटरों को लगाया जाना बाकी रह गया है। काले व आइडीएफ मीटरों को बदलने के लिए विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत विभाग को मार्च माह तक सभी उपभोक्ताओं के मीटर शत-प्रतिशत बदलने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही नियामक आयोग ने बिना मीटर के नये कनेक्शन अवमुक्त नहीं करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा शहर में 24 हजार घरेेलू व कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन चल रहे हैं। विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन जारी करते समय विद्युत मीटर लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही पूर्व में जारी कनेक्शनों पर पुरानी प्रणाली के काले मीटर हटाकर नई प्रणाली के पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए जा रहे हैं। लेकिन शहर में कनेक्शन जारी करते समय बहुत से घरों में या तो मीटर लगे ही नहीं हैं या फिर बहुत से कनेक्शनों पर पुरानी प्रणाली के काले मीटर लगे हैं, जबकि शहर में वर्तमान में हजारों मीटर खराब चल रहे हैं। विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत मीटरों के चलते जनपद में हो रहे वास्तविक लाइनलॉस और राजस्व हानि को खत्म करने के लिए शत-प्रतिशत विद्युत मीटर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। नियामक आयोग के अनुसार मीटर रहित उपभोक्ताओं के संख्या अधिक होने के कारण विद्युत का वास्तविक लेखांकन असंभव है और विद्युत के सही लेखांकन के बिना वास्तविक हानियों का निर्धारण नहीं किया जा सकता है। शत-प्रतिशत मीटर नहीं होना भी विद्युत आपूर्ति में बाधा का कारण है। पूर्व में विद्युुत नियामक आयोग द्वारा मीटर प्रणाली में सुधार के लिए विद्युत वितरण कंपनियों को दो माह में निस्तारण के निर्देश जारी किए थे, लेकिन मीटर विभाग की सुस्त गति के चलते शहर में मीटर लगाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। इसके बाद अब विद्युत नियामक आयोग ने एक बार फिर से विद्युत विभाग को 31 मार्च 2015 तक हर हाल में सभी कनेक्शनों पर शत-प्रतिशत मीटर लगाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही बिना मीटर के कोई भी नया कनेक्शन जारी नहीं करने के लिए भी निर्देशित किया है। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियामक आयोग के निर्देश पर घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच कर मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। मीटर विभाग के अवर अभियंता विनय साहू का कहना है कि विभाग द्वारा कनेक्शनों पर मीटर लगाने का कार्य में तेजी लाई जा रही है, मीटर विभाग में कर्मियों को जिम्मेदारियों सौंपकर मीटर रहित कनेक्शनों को मीटर सहित कनेक्शनों में परिवर्तित किया जा रहा है, साथ ही आईडीएफ मीटरों को खत्म करने के लिए नई प्रणाली के पूर्ण इलेेक्ट्रानिक मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed