फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   five thief catched

चोरी की योजना बनाते पांच आरोपी गए जेल

Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
five thief catched
police - फोटो : police
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मंडी चौकी पुलिस और एसओजी टीम ने गल्ला मंडी स्थित प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के पास चोरी की योजना बनाते पांच आरोपियों को तमंचा व आरी सहित गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी शकील खान हमराही उपनिरीक्षक पंकज माथुर और चंद्रशेखर के साथ गश्त कर रहे थे कि रात करीब साढ़े नौ बजे एसओजी प्रभारी एसआई राजबाबू यादव, शत्रुंजय प्रताप सिंह, अमित पाठक और देवेंद्र सिंह के साथ मिले। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रधानमंत्री कौशल केंद्र के सामने पांच-छह व्यक्ति कुछ औजार लिए बैठे हैं और किसी अपराध करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

इस पर वह एसओजी प्रभारी की टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर गए। दबिश देकर करीब दस बजे पांचों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सुुनील मोंगिया पुत्र कमलपति निवासी ग्राम सिंगेपुर थाना महरौनी बताया। तलाशी में देशी तमंचा एवं पांच कारतूस बरामद किए। दूसरे ने अपना नाम गप्पू निवासी ग्राम सिंगेपुर महरौनी बताया, जिसके पास से दो लोहे के सब्बल बरामद किए। तीसरे ने अपना नाम गजराज सिंह मोंगिया निवासी ग्राम सिंगेपुुर, महरौनी बताया, उसके कब्जे से दो लोहे की सरिया बरामद हुईं। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम महेंद्र मोंगिया निवासी ग्राम सिंगेपुर बताया, जिसके पास से लोहा की हथौड़ी एवं एक पेंचकस बरामद हुई। पांचवें आरोपी ने अपना नाम नीतेश पुत्र रामविलास निवासी ग्राम जेठागीड़ थाना सुजालपुर, जिला भोपाल मध्य प्रदेश बताया। उसके पास से लोहा की आरी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महरौनी के सिंगेपुर निवासी सुनील मोंगिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि सुनील समेत अन्य पांचों आरोपियों के खिलाफ चोरी की योजना बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed