फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five smugglers including two brothers and a doctor arrested while carrying a consignment of ganja from Chhattisgarh.

Lalitpur News: छत्तीसगढ़ से गांजे की खेप ले जाते दो भाई व एक डॉक्टर समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five smugglers including two brothers and a doctor arrested while carrying a consignment of ganja from Chhattisgarh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/तालबेहट। छत्तीसगढ़ से कार के जरिये तस्करी कर मऊरानीपुर ले जा रहे गांजे की खेप को तालबेहट पुलिस व एसओजी ने पकड़ लिया। करीब 25 लाख का 95 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्करी में पुलिस ने दो भाइयों व एक डॉक्टर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली तालबेहट प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद एसओजी टीम के साथ शनिवार रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि दो कारों से गांजा की तस्करी कर झांसी की ओर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने ग्राम सुनौरी रजवाहा हेड पुलिया से ककड़ारी नहर की ओर जाने वाली सड़क के पास दो कारों सहित पांच लोगों को पकड़ लिया। कार के अंदर 90 पैकेट रखे थे, इसमें करीब 95 किलो सूखा गांजा था। आरोपियों ने अपने नाम मऊरानीपुर नगर पालिका में संविदा कर्मी अभिनव श्रीधर, अभिराम श्रीधर, कृष्णनारायण दीक्षित निवासी मोहल्ला परवारीपुरा मऊरानीपुर, मोती सिंह निवासी ग्राम चंदावनी मजरा शाजापुर थाना भौंती जनपद शिवपुरी मध्यप्रदेश, इंद्रजीत सिंह चौहान निवासी ग्राम बसई जनपद दतिया मध्य प्रदेश बताया। आरोपियों में अभिनव श्रीधर व अभिराम श्रीधर आपस में भाई हैं। कृष्ण नारायण दीक्षित पेशे से चिकित्सक है और उसने बीएएमएस की पढ़ाई की है। आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजे को वे लोग छत्तीसगढ़ से तस्करी करके मऊरानीपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, यहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने तस्करी का भंड़ाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

---------------
छत्तीसगढ़ से खरीदकर आसपास के जिलों में थे बेचते
तस्करों ने बताया कि वे काफी दिनों से इस व्यापार में लिप्त हैं। छत्तीसगढ़ से गांजा खरीदकर मऊरानीपुर व आसपास के जिलों में बेचा करते थे। इससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था। आरोपियों ने बताया कि वे तस्करी कारों के जरिये करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
गांजे के पैकेट पर छिड़कते थे परफ्यूम
आरोपी दो कार का इस्तेमाल करते थे। एक कार में गांजा के पैकेट बनाकर रख देते थे। गांजे की महक बाहर न आए इसके लिए वह पैकेट पर फरफ्यूम छिड़क देते थे। जिस कार में गांजा रखा रहता था, उसे करीब 500 मीटर के फासले पर पीछे रखते थे। आगे की कार में सवार लोग पुलिस चेकिंग या अन्य कोई खतरा होने पर पीछे आ रही कार में सवार अपने साथियों को फोन कर सतर्क कर देते थे। खतरा टल जाता था तो कार आगे बढ़ाते थे।
-------------------
इस टीम को मिली सफलता
तस्करी का भंडाफोड़ करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार, अतिबल, सुशील त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र, बजेंद्र, जायद अली, स्वदेश, जिनेंद्र, नरेंद्र सिंह, सिपाही रोहित, पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया, शुभम तिवारी शामिल रहे।

----------
लोकसभा चुनाव को लेकर मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तालबेहट पुलिस व एसओजी टीम ने दो काराें से गांजा तस्करी करने वाले पांच तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से करीब 95 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed