फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five schools in every block will be upgraded, basic facilities will be there

Lalitpur News: हर ब्लॉक में पांच-पांच विद्यालय होंगे उच्चीकृत, होंगी मूलभूत सुविधाएं

Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Five schools in every block will be upgraded, basic facilities will be there
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से पांच परिषदीय विद्यालयों को उच्चीकृत किया जाएगा। इन चयनित विद्यालयों में क्लास, फर्नीचर से लेकर मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिसमें करीब साढे चार सौ छात्रों के लिए कक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित होते हैं। इनमें 1.80 लाख के करीब छात्र-छात्राएं पढ़ती हैं। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर काम कराया जा रहा है। अब शासन के निर्देश पर जनपद के छह ब्लॉक में से पांच-पांच विद्यालय उच्चीकृत किए जाएंगे। इसमें प्राइमरी व कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। चयनित विद्यालयों में क्लास, फर्नीचर से लेकर मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके साथ 450 छात्र-छात्राओं को शिक्षण करने के लिए कक्षा निर्मित कराई जाएगी। इतना ही नहीं पूर्व से निर्मित कक्षाओं को भी बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन

इन चयनित विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा प्लेटफार्म व डिजिटल लर्निंग के संसाधन स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ चयनित होने वाले विद्यालयों में लाइब्रेरी, कंप्यूटर, भाषा लैब, गणित व साइंस की मॉडल लाइब्रेरी, हाईटेक स्मार्ट क्लास, स्मार्ट बोर्ड, स्टाफ रूम, सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्रों को लगाया जाएगा। इसके साथ खेलकूद संबंधित सुविधाएं सहित ओपन जिम का निर्माण, मिड-डे मील खाना बनाने को टिन शेड, रसोई घर, किचन गार्डन, हाथ धुलने और बर्तन धुलने की व्यवस्था रहेगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार शासन के निर्देश पर विद्यालयों का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन्हें चयनित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed