फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five gaushalas will be built at a cost of seven and a half crores

Lalitpur News: साढ़े सात करोड़ की लागत ने बनेंगी पांच गोशालाएं

Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 14 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five gaushalas will be built at a cost of seven and a half crores
किसानों को अन्ना जानवरों से मिलेगी निजात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में विभिन्न गांवों में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से पांच गोशालाएं बनाई जा रही हैं। इनका निर्माण विकास खंड बिरधा, महरौनी, जखौरा व मड़ावरा में किया जा रहा है। इन नई गोशालाओं से जनपद में अन्ना जानवरों से परेशान किसानों को निजात मिलेगी।
वर्तमान समय में जिले में जिला पंचायत के 22 कांजी हाउस सहित 32 गोशालाएं बनी हुई हैं। जिसमें अभी करीब 32 हजार से अधिक गोवंश बताए जा रहे हैं। लेकिन किसानों को अन्ना जानवरों से राहत नहीं है। ऐसे में प्रशासन ने नई गोशालाओं के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

इन गोशालाओं का निर्माण विकास खंड बिरधा के कुचदौं, महरौनी के ग्राम खिरिया मिश्र, विकास खंड जखौरा के ग्राम टौरिया, कालापहाड़, मड़ावरा के ग्राम गढ़ौली कलां में होना है, एक गोशाला करीब डेढ़ करोड़ रुपये से बनेगी। इन नई बड़ी गोशालाओं में आसपास के अन्ना जानवरों को रखा जाएगा, जिससे किसानों को अन्ना जानवरों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय में निर्मित गोशाला के बाद भी जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं, साथ ही यही जानवर खेतों में जाकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे किसान बहुत परेशान हैं।


जनपद में पांच गोशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इससे अन्ना जानवरों से परेशान किसानों को निजात मिलेगी। जल्द ही इनका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
-केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed