फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five booked for killing two in mine collapse case

Lalitpur News: खदान धसकने से दो की मौत के मामले में पांच पर मुकदमा

Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Five booked for killing two in mine collapse case
कड़ेसराकलां/तालबेहट। कोतवाली क्षेत्र के बिगारी गांव में रविवार को मिट्टी की खदान धसकने से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अंजना निवासी गनेशपुरा खांदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार मई की शाम पांच बजे वह बिरधा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान भरत सिंह यादव अपना ट्रैक्टर लेकर आए और उसके पति सुनील व देवर से बोले कि दोनों हमारे साथ चलो, घर का काम करना है। जब पति ने कहा कि हम लोगों को शादी में जाना है तो उसने जबरन ट्रैक्टर पर बिठा लिया। जेठ हंसराम करीब आठ बजे सब्जी लेकर घर पहुंचे तो पता चला कि पति और देवर अमर सिंह बालू की खदान में दब गए हैं। जेठ मौके पर पहुंचे तो देखा कि भरत सिंह का ट्रैक्टर खड़ा था और रमेश, बंटी व राजेंद्र, अजय मेरे चचेरे भाई सुनील को ट्रॉली में रखकर कहीं से लाकर खदान में पटक रहे थे। जेठ ने जानकारी करनी चाही तो उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। पुलिस ने पांच आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed