फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   First Train will be going on 27 from Khajuraho to Delhi, kuruchetra rout

खजुराहो से दिल्ली, कुरुक्षेत्र रुट पर पहली ट्रेन की सौगात 27 अप्रैल से

Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
First Train will be going on 27 from Khajuraho to Delhi, kuruchetra rout
ललितपुर। खजुराहो से टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी, आगरा, दिल्ली होते हुए कुरुक्षेत्र तक जाने वाली पहली ट्रेन कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस की सौगात रेलवे ने दे दी है। इस ट्रेन की समय सारणी जारी कर दी है और यह ट्रेन 27 अप्रैल से प्रतिदिन चलाई जाएगी।
विज्ञापन

ललितपुर से छतरपुर-खजुराहो के लिए अब तक तीन ट्रेन झांसी-खजुराहो पैसेंजर ट्रेन, महामना एक्सप्रेस और इंदौर-खजुराहो ट्रेन का संचालन हो रहा है। जबलपुर-खजुराहो ट्रेन का संचालन एक माह के लिए शुरू किया गया था, जो अब बंद हो चुका है। रेलवे ने खजुराहो से टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी होते हुए दिल्ली रुट पर कुरुक्षेत्र तक के लिए नई ट्रेन शुरू करने की सौगात दे दी है और यह ट्रेन 27 अप्रैल से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार खजुराहो से कुरुक्षेत्र के लिए 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस का संचालन 27 अप्रैल को खजुराहो से देर शाम को 6.35 बजे चलकर छतरपुर रेलवे स्टेशन पर शाम 7.08 बजे, ईशानगर 7.32 बजे, खरगापुर 7.57 बजे, टीकमगढ़ रात 8.43 बजे, उदयपुरा 9.07 बजे, ललितपुर 9.50 बजे, झांसी 11.30 बजे, ग्वालियर 1.15 बजे धौलपुर 2.28 बजे, आगरा कैंट 3.07 बजे, मथुरा 5.25 बजे, हजरत निजामुद्दीन सुबह 8.06 बजे एवं कुरुक्षेत्र 12.40 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र से खजुराहो के लिए 11842 कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र से 28 अप्रैल से प्रतिदिन दोपहर 2.55 बजे, नई दिल्ली शाम 6.00 बजे, हजरत निजामुद्दीन शाम 6.37 बजे, मथुरा 9.22 बजे, आगरा कैंट 10.15 बजे, धौलपुर 10.58 बजे, ग्वालियर आधी रात को 12.10 बजे, झांसी 2.05 बजे, ललितपुर 3.30 बजे, उदयपुरा 4.24 बजे, टीकमगढ़ 4.48 बजे, खरगापुर 5.33 बजे इशानगर 5.59 बजे, छतरपुर 6.22 बजे व खजुराहो सुबह 8.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबलपुर-अटारी एक्सप्रेस का ठहराव बंद
जबलपुर-नई दिल्ली रुट पर चलने वाली जबलपुर- अटारी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रेलवे प्रशासन द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया है। कुछ वर्षों से चल रही यह ट्रेन अचानक बंद होने से यात्रियों को ट्रेन के ललितपुर में ठहराव बंद होने की जानकारी नहीं है। इस कारण कई बार यात्री झांसी या सागर, मालखेड़ी से इस ट्रेन में ललितपुर के लिए बैठ जाते हैं, लेकिन जब यह ट्रेन ललितपुर में नहीं ठहरती तो यात्री जंजीर खींचते हैं या फिर ट्रेन धीमी होने पर उतरने का प्रयास करते हैं, जिससे उनके साथ हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ललितपुर में ट्रेन का ठहराव दोबारा कराए जाने के लिए कई संगठनों ने रेलवे के अधिकारियों को ज्ञापन देकर मांग की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ट्रेन के बंद होने से सागर, कटनी व जबलपुर आने- जाने वाले यात्रियों को असुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed