{"_id":"6116d15a8ebc3ee07f154c23","slug":"first-block-meeting-lalitpur-news-jhs2018994129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी लोग मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास-ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी लोग मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास-ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लेते ब्लॉक प्रमुख
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरधा। ब्लॉक कार्यालय में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य सामंजस्य बैठाकर क्षेत्र के विकास में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं है जिससे वह दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं। बैठक में सहायक लेखाकार घनश्याम दास वर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही सदन में पढ़ी। विभागीय समीक्षा में मनरेगा की जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अधिक से अधिक मानव दिवस सजृत कर अधिक से अधिक जॉब कार्ड धारकों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरिओम निरंजन ने पंचायत सहायक कम डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर की होने वाली भर्ती के संबंध में शासन के दिशा निर्देश की विस्तार से जानकारी दी और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनाए जा रहे शौचालय निर्माण की प्रगति की बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति को शासन द्वारा 12 हजार रुपये दिए जाते हैं, जनप्रतिनिधि अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करें जिससे लोग शौचालय का प्रयोग करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मातादीन यादव ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के अतिरिक्त मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना के अलावा अनुसूचित जनजाति कल्याण निगम लिमिटेड द्वारा दिए जाने वाले ऋण वितरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के कोमल प्रसाद ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना की जानकारी दी। घनश्याम दास वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना के संबंध में सदन को जानकारी दी। इस मौके पर विभागीय अफसरों के अलावा ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।