फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   First batch of academic session will start in medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में शुरू होगा शैक्षिक सत्र का पहला बैच

Wed, 31 Jan 2024 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
First batch of academic session will start in medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मेडिकल काॅलेज में वर्ष 2024-25 के नए चिकित्सा शिक्षा का पहला बैच शुरू हो जाएगा। पहले बैच में 100 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था निर्माण कार्य करने में तेजी से जुटी है। मेडिकल काॅलेज प्रशासन भी अपनी तैयारियाें में जुटा है। विशेषज्ञों के साथ ही प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रकिया चल रही है। बैच शुरू होने से जहां चिकित्सा शिक्षा के साथ चिकित्सकीय सेवाएं बेहतर होंगी, वहीं स्थानीय छात्रों को भी अब जिले में ही डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा।
--------
अभी व्यवस्थाएं होनी बाकी
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अभी बिजली का कनेक्शन तक नहीं किया जा सका है। पानी की सुविधा भी नहीं की जा सकी है। उधर, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि बिजली के लिए विभाग को आवेदन कर दिया गया है। पानी की सुविधा नहीं है। संचालित होने पर अस्थाई रूप से पानी दिया जाएगा। इसके बाद पानी की स्थाई व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

---
तीन सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण
मेडिकल कॉलेज के भवन का निरीक्षण करने के लिए प्राचार्य सहित तीन सदस्यीय टीम निरीक्षण करेगी। मानकों के अनुरूप काम पूरा होने पर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इसके बाद एनएमसी की टीम आकर मेडिकल कॉलेज के मानकों की जांच करेगी। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मान्यता की संस्तुति होगी। फिर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------मेडिकल कॉलेज में इस साल पहला सत्र शुरू होने की तैयारी चल रही है। टीम के सर्वे और मान्यता मिलने के बाद काउंसिलिंग के साथ प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।-डॉ. डी नाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

---------
भवन बनकर तैयार हो गया है। छिटपुट कार्य ही शेष रह गए हैं, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बिजली कनेक्शन का कार्य प्रक्रिया में है। जल्द ही कनेक्शन दिया जाएगा।
- नवनीत सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed