फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire in tranmission room, commucation blocked

ट्रांसमिशन रूम में लगी आग, संचार सेवाएं ध्वस्त

Sun, 20 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 20 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। झांसी के ग्वालियर रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के ट्रांसमिशन रूम में आग लगने से जनपद की संचार सेवाएं ठप हो गई। सुबह से लेकर देर रात तक इंटरनेट, लैंडलाइन व मोबाइल उपभोक्ता परेशान होते रहे। आग लगने से बीएसएनएल को करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, बैंकों के कामकाज भी प्रभावित रहे।




12 लाख की आबादी वाले जिले में 700 ब्रांडबैंड उपभोक्ता, 800 के करीब लैंडलाइन और 1.80 लाख से अधिक मोबाइल उपभोक्ता मौजूद हैं। इन  उपभोक्ताओं से भारत संचार निगम लिमिटेड को करीब 60-70 हजार रुपये प्रतिघंटे राजस्व प्राप्त होता है। शुक्रवार की रात्रि नौ बजे झांसी के ग्वालियर रोड स्थित ट्रांसमिशन रूप में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को गार्ड ने दी। इसके बाद मौके पर करीब आधा दर्जन जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे और आग को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन अधिक धुंआ होने के कारण बुझाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन





रात्रि 12 बजे तक ट्रांसमिशन रूम की आग पर काबू पाया गया और शनिवार दोपहर तक झांसी नगर की आधी सेवाएं बहाल कर दी गई। शाम होते-होते महरौनी को छोड़कर जनपद की सेवाएं प्रभावित चलती रहीं। मोबाइल व लैंड लाइन सेवाएं दिन में चालू व बंद होती रहीं, जिससे उपभोक्ता परेशान होते रहे। कई बार काल करने के बाद संपर्क नहीं हो सका। अधिकारियों ने रात्रि 12 के बाद सेवाएं बहाल होने की उम्मीद जताई। जनपद में बीएसएनएल की सेवाएं ठप होने से बैंकों का कामकाज भी प्रभावित रहा। बैंक अफसरों की मानें तो सेवाएं प्रभावित होने से 5 से 10 करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रभावित रहा। बैंकों में ग्राहक पहुंचे, लेकिन सर्वर नहीं आने के कारण मायूस होकर लौट जाना पड़ा। आगजनी से बीएसएनएल को 16 लाख रुपये से अधिक राजस्व तथा आग से चार लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि 9 बजे ट्रांसमिशन रूम में आग लगने से अधिकांश महत्वपूर्ण केबलें जलकर राख हो गईं। आधा दर्जन अधिकारियों की टीम संचार सेवाएं बहाल करने का काम कर रही है। जल्द ही जनपद ललितपुर की सेवाएं बहाल हो सकेंगी।
- मुनब्बर खान, असिस्टेंट मैनेजर बीएसएनएल झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed