फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire in mayor house

नगर पालिका अध्यक्ष के घर में लगाई आग

Wed, 13 Jan 2016 01:48 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 13 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
fire in mayor house
ललितपुर। सोमवार की रात नगर पालिका अध्यक्ष के निज निवास पर आधी रात को आग लगाई गई। इस पर फायर ब्रिगेड की मदद से काबू पाया गया। इसके अलावा दो अन्य मकानों में भी आग लगाई गई। पालिका अध्यक्ष ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कंडा (उपले) जलाकर आग लगाने की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है। 
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल का निवास कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मीपुरा मुहल्ले में है। सोमवार रात करीब ग्यारह बजे चौकीदारों ने सभी गेट बंद कर दिए और परिजन सोने चले गए। करीब पौने बारह बजे पालिका अध्यक्ष को उनके घर के सामने रहने वाले पड़ोसी हेमंत जैन ने मोबाइल पर फोन कर घर में आग लगे होने की जानकारी दी। इस पर अध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने करीब बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया। अध्यक्ष के घर के अलावा उनके बगल में स्थित उनके भाई व दूसरे पड़ोसी के घर में भी आग लगाने की कोशिश की गई, लेकिन संयोग से आग ज्यादा भड़क नहीं पाई। अध्यक्ष के घर में आग लगने से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगजनी की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसमें पालिका अध्यक्ष ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनके मकान मुहल्ला लक्ष्मीपुरा स्थित जायसवाल भवन में अंधेरे का लाभ उठाते हुए गोबर के कंडों पर पेट्रोल एवं मिट्टी का तेल डाल कर मकान में आग लगा दी, जिससे उनके मकान का नीचे का हिस्सा व सामान जल गया। इसकी कीमत का लगभग तीन लाख रुपए है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा कि आग लगाने वाले का उद्देश्य उसे व उसके परिवार को जान से मारने का प्रतीत होता है। घटना के समय वह अन्य मकान पर गया था, जिससे उसे जान माल का नुकसान नहीं हुआ। इतना ही नहीं जायसवाल भवन के बगल में भी उसके एक अन्य मकान में आग लगाने का प्रयास किया गया, जो सफल नहीं हो सका। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले समझा शार्ट सर्किट से लगी आग
घर में लगी आग को लेकर प्रथम दृष्टया मामला शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदाजा था। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाकर वापस जा रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी संजय जैन ने बताया कि उनके घर में भी आग लगाने की कोशिश की गई। संजय के मकान पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने जांच की तो पाया कि वहां पर पेट्रोल व मिट्टी के तेल से भीगे कंडे रखे थे। मकान का दरवाजा मोटा होने के कारण आग ज्यादा नहीं भड़क पाई। कंडे मिलने के कारण आगजनी की घटना किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। अध्यक्ष के बगल में उनके भाई के मकान में भी आग लगाने की कोशिश की गई। सबसे ज्यादा नुकसान अध्यक्ष के घर को हुआ। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है, कि उनके घर में आग भड़कने के पीछे बरामदे में रखी टेबल में आग पकड़ने को माना जा रहा है। प्लाई की टेबल होने के कारण आग आसानी से भड़क गई।

धोखा खा गए आरोपी
अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि मुहल्ला लक्ष्मीपुरा में उनके परिवार के तीन मकान हैं। दो मकान अगल- बगल में हैं, तथा तीसरा मकान सामने स्थित है। संजय जैन के मकान में उनके तीसरे मकान के फेर में आग लगाने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है। शायद आरोपी तीसरे मकान की पहचान सही तरीके से नहीं कर पाए और गलती से दूसरे के मकान में आग लगा दी।


रात में घर में आग लगने की जानकारी मिली। फायर बिग्रेड की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। तीन मकानों में आग लगाने के पीछे बड़ी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
- सुभाष जायसवाल
 नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed