फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire in home and house

घर और दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Sat, 04 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
fire in home and house
fire on field.jpg - फोटो : fire on field.jpg
डोंगरा खुर्द। थाना नाराहट क्षेत्र के गांव गुढ़ा स्थित एक मकान में आग लग गई। आग की लपटों ने दुकान को चपेट में ले लिया। इससे दुकान में रखा किराना एवं गृहस्थी का सामान जल गया। गृहस्वामी के मुताबिक आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा निवासी भरत नायक परिवार के साथ घर के ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। रात में अचानक घर में आग लग गई आग की लपटों ने घर के सामान के साथ ही दुकान को चपेट में ले लिया। आग से निकल रहे धुएं की गंध सो रहे भरत नायक को लगी तो वह किसी तरह से छत से उतरकर सड़क पर आए और चीख पुकार कर आसपास के लोगों को बुलाकर आग पर बुझाना शुरू किया। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उनके परिवार के लोगों को नीचे उतारा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण जन हानि होने बच गई लेकिन इस अग्नि कांड से दुकान में रखा किराना का सामान, गेहूं चना, मटर एवं घर गृहस्थी का सभी सामान जल गया। आग कैसे लगी इसको लेकर अलग अलग तरह की गांव में चर्चाएं हैं। घटना की सूचना शुक्रवार सुबह थाना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed