फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fire in coal loaded train

कोयले से लदी मालगाड़ी के ग्यारह डिब्बों से निकला धुआं

Thu, 26 Nov 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fire in coal loaded train
कोयले से भरी बोगी में लगी आग को बुझाते फायर कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। झांसी की ओर जाने वाली एमटीएसएस एक मालगाड़ी के 11 डिब्बों में भरे कोयले से अचानक धुआं निकलने लगा। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कोयले की आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दो टैंकर कम पड़ने पर पावर प्लांट की एक आग बुझाने वाली गाड़ी को भी मंगाया गया और दोपहर तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 6.21 बजे बीना की ओर से एक कोयले से भरी मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर तीन पर लूप लाइन में रुकी थी। अन्य फास्ट ट्रेनें निकलने के चलते यह मालगाड़ी कुछ समय यहां ठहरी रही। 7.45 बजे रेलवे कर्मचारियों ने मालगाडी के डिब्बों में भरे कोयले से धुआं उठता देखा। जिस पर इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। लगभग आठ बजे बजे फायर ब्रिगेड की दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी रेलवे स्टेशन पहुंच गई और ब्रिगेड कर्मचारी तत्काल एक डिब्बे में कोयले में लगी हल्की आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर बाद पता चला कि मालगाड़ी के 11 डिब्बों से धुआं निकल रहा है। उधर, आग बुझाने के दौरान ही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी खराब भी हो गई। इसके बाद प्रशासन द्वारा चिगलौआ पावर प्लांट से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई। कई चक्करों के बाद दोपहर 12.15 बजे आग पर काबूू पा लिया गया और दोपहर 1.53 बजे मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना की जा सकी।
विज्ञापन

-----------
दो बार ब्लॉक लेकर बुझाई गई आग
मालगाड़ी में आग लगने पर डाउन लाइन पर अन्य मालगाड़ियां व एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से आग बुझाने पर डाउन लाइन पर रेलवे अधिकारियों को दो बार ब्लॉक लेना पड़ा। जिसमें पहला ब्लॉक सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक लेकर चार बोगियों और दूसरा ब्लॉक सुबह 10.45 बजे से 12.15 बजे तक लेकर आठ बोगियों की आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आग बुझाने के लिए दो गाड़ियां पर्याप्त नहीं
अग्निशमन विभाग के पास ललितपुर जिला में दो बड़ी और एक छोटे टैंकर वाहन हैं। जिनमें एक बड़ी टैंकर वाहन की क्षमता 4500 लीटर, दूसरी की क्षमता 2500 लीटर और तीसरी छोटी गाड़ी की क्षमता मात्र चार सौ लीटर पानी की है, जो बड़ी आग लगने पर पर्याप्त नहीं हैं। ऐसे में पुलिस अधीक्षक द्वारा भी पूर्व में उच्चाधिकारियों के माध्यम से आग बुझाने के लिए टैंकर गाड़ियां बढ़ाने को पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन अब तक जिले को अतिरिक्त टैंकर गाड़ियां नहीं मिलने से बड़ी आग या फिर कई जगह एक साथ लगी आग को बुझाने में परेशानी होती है।

कोयले से भरी बोगी से निकलता धुआ

कोयले से भरी बोगी से निकलता धुआ- फोटो : LALITPUR

कोयले से भरी बोगी में लगी आग को बुझाते फायर कर्मचारी

कोयले से भरी बोगी में लगी आग को बुझाते फायर कर्मचारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed